Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
02-Oct-2019

आज दो अक्टूबर को देशभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बापू की 150वी जयंती मनाई जा रही है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ कांग्रेस की परंपरागत टोपी पहन पदयात्रा में शामिल हुए। मिंटो हाॅल में पदयात्रा के बाद भजनों का कार्यक्रम हुआ। वहीँ यहाँ आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं, आमजनों को सम्बोधित किया। इस दौरान कमलनाथ ने कहा कि गाँधीजी को आज हम उनके नजरिया, दिशा, दृष्टिकोण के कारण याद कर रहे हैं। गाँधीजी को भारत का समझना हमारी भूल है, गाँधीजी भारत नहीं विश्व के थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास में एक समय ऐसा आता है जब सही राह की आवश्यकता होती है। आज हमारे देश, समाज और पूरी दुनिया में जो हालात हैं उसका निदान महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलकर ही होगा। इस अवसर पर जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा, प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधिकारी मौजूद रहे