Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
30-Sep-2019

इस बार प्रदेश में हुई अधिक बारिश ने किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद कर दी है बही किसान सरकार द्वारा दिए जाने वाले मुआवजे के लिए आस लगाए बैठे है मंगलवार को राजधानी भोपाल में मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन के प्रदेशअध्यक्ष दिनेश शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि किसानों पर आई आपदा में अकेले कमलनाथ सरकार अकेली नहीं खड़ी है बल्कि मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन भी उनके साथ खड़ा है मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन दो करोड़ रुपए की राशि 5 अक्टूबर तक मुख्यमंत्री आपदा कोष में जमा कराएगा वही प्रदेश भर में 23000 पंचायत सचिव 1 दिन का वेतन मुख्यमंत्री आपदा कोष में किसानों के लिए देंगे ।जिससे तबाह हुई फसलों की क्षतिपूर्ति के लिए थोड़ा संयोग हो सके ।