Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
24-Sep-2019

अमरीका राष्ट्रपति ट्रम्प ने 50 हज़ार लोगो के सामने धारा 370 हटाने पर अपना समर्थन किया।" केंद्रीय मंत्री डॉ-महेंद्रनाथ पांडे। होशंगाबाद - कश्मीर में धारा 370 हटाने से हुए फायदे वे उसकी जरूरत क्यों पड़ी। यह बताने के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे सोमबार को एक देश मे दो विधान, दो प्रधान ओर दो निशान नही चलेगा। इस पर संपर्क ओर जनजागरण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरीका में जाकर धारा 370 हटाने की जानकारी लोगो को दी। 50 हज़ार लोगो के सामने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने सहमति दी। जम्मू कश्मीर के अलगावादी नेताओ के पाकिस्तान और तालिवान से संबंद थे। इनका इलाज यात्रा दिल्ली में रुकने सब की व्यवस्था भारत सरकार के गुप्त धन से होती थी। सरकार आते ही यह बन्द कर दिया उनकी सुरक्षा हटा दी गई। अब अलगावादी अपने बिल में छुपे हैं। पीओके की 24 सीट हमारी है। आज भी लोकसभा में 24 सीट खाली छोड़ी जाती है उनपर चुनाव नही होते है। जम्मू कश्मीर को ठीक कर इस पर ध्यान लगाएंगे। वही डॉ पांडेय ने कहा की ट्रम्प ने हमारी निर्णय को सहमति दी है। देश की सुरक्षा को समझा। पहले जम्मू कश्मीर को ठीक करेंगे फिर पीओके पर काम करेंगे।