Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
18-Sep-2019

हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भगवाधारी पर बयान देकर एक बार फिर विवादों में घिर गए है।उनके बेतूके बयान के बाद जमकर सियासत हो रही है। मीडिया से चर्चा करते हुए शिवराज सरकार में मंत्री रहे और वर्तमान भाजपा विधायक विश्वास सारंग ने दिग्विजय को हिन्दू विरोधी बताया। सारंग ने दिग्विजय पर निशाना साधते हुए कहा कि जाकिर नायक को शांति दूत बनाने वाले दिग्विजय शुरू से हिंदू धर्म के विरोधी है। भगवा को आतंकवाद कहकर देशभर में बदनाम करने वाले दिग्विजय सिंह ही है।