त्तराखंड में सड़क हादसों का कहर 24 घंटे में 17 की मौत : पांच अलग-अलग दुर्घटनाओं से दहला प्रदेश कई घायल आस्था और भक्ति के माहौल में रात 9 बजकर 37 मिनट पर भू-बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और मंदिर परिसर भगवान बदरीविशाल के जयकारों से गूंज उठा। कपाट बंद होने के अंतिम दिन भगवान का भव्य पुष्प श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने दिव्य दर्शन और अखंड ज्योति के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। परंपरा के अनुसार माता लक्ष्मी को गर्भगृह में विराजमान कराया गया जबकि भगवान उद्धव और कुबेर जी को बाहर लाया गया। इस यात्रा वर्ष में करीब 23 लाख 50 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए। कपाट बंद होने के साथ ही वर्ष 2026 की चारधाम यात्रा का समापन हो गया। उत्तराखंड में महज 24 घंटे के भीतर पांच अलग-अलग सड़क हादसों में 17 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए हैं। सबसे बड़ा हादसा टिहरी जिले के गूलर में हुआ जहां हरिद्वार से चमोली जा रही बस 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 9 लोगों की मौत और 25 घायल हुए। वहीं शिवपुरी में स्कूटी हादसे में दो युवकों की जान गई। यूटिलिटी वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत और सात घायल हुए। रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि में बारात से लौट रही बोलेरो खाई में गिरने से चार लोगों की मौत और छह घायल हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसों पर दुख जताते हुए बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 105 शिकायतें दर्ज की गईं। जनसुनवाई के दौरान बुजुर्गों के प्रति पारिवारिक प्रताड़ना और संपत्ति पर कब्जे के कई गंभीर मामले सामने आए। क्लेमेंटटाउन कैलाशपुर और ऋषिकेश के बुजुर्गों ने अपने ही बेटे-बहू पर मारपीट करने और घर से बेघर करने की गुहार लगाई जिस पर डीएम ने संबंधित एसडीएम को तत्काल कार्रवाई कर राहत दिलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा भूमि पर अवैध कब्जे प्रॉपर्टी धोखाधड़ी और सड़क मरम्मत जैसे मुद्दों पर भी सख्त रुख अपनाया गया। वहीं कैंसर पीड़ित पति की मृत्यु के बाद आर्थिक संकट से जूझ रही एक महिला को डीएम ने मौके पर ही आर्थिक सहायता स्वीकृत की। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि समाधान दिवस में शिक्षा महिला एवं बाल कल्याण जल संसाधन राजस्व और वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी 105 शिकायतें मिली हैं जिनके त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जनपद के उलर घाटी के पास ऋषिकेश से जोशीमठ जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और शोककुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को एम्स ऋषिकेश सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती कराकर उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था कर दी गई है प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में पूरी तरह मुस्तैद है और इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के कारणों की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। 9 नवंबर को प्रदेश भर में राज्य स्थापना दिवस मनाया गया जिसके बाद सत्ता दल भाजपा अगले एक महीने तक सभी विधानसभाओं और शक्ति केंद्रों में विशेष अभियान चला रही है। इसी कड़ी में देहरादून के डोईवाला विधानसभा में भी लगातार विभिन्न कार्यक्रम चल रहे हैं जिसे लेकर डोईवाला के विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि हम जनता के पास विकास के उद्देश्य से जा रहे हैं और 2022 ने चुनाव के दौरान जो वादे हमने जनता से किए थे उन पर हम खरे उतरे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से अपनी विधानसभाओं की 10-10 प्राथमिकताओं की सूची मांगी थी जिनमें 100 प्रतिशत स्वीकृति हो चुकी है और इस युवा उत्तराखंड को एक आदर्श राज्य बनाने के लिए हम प्रयासरत हैं। देहरादून में आइसा के सातवें राज्य सम्मेलन में संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण ग्रामीणों की सुरक्षा महिला सुरक्षा अंकिता भंडारी हत्याकांड और दलितों-मुस्लिमों के खिलाफ हिंसा जैसे मुद्दे उठाए। नेहा बोरा ने आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर रही है। उन्होंने मतदाता सूची से लाखों नाम हटाए जाने का दावा करते हुए सवाल उठाया कि लोगों की जानकारी के बिना फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के जरिए नाम कैसे हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग आज भी जारी है। नेहा बोरा ने सरकार से जनता के सवालों का जवाब देने की मांग की। दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत सुंडल गांव में बिजली के पोल से गिरने के कारण एक दैनिक वेतनभोगी विद्युत कर्मी की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीण शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार लेकर पहुंचे जहां पोस्टमार्टम हाउस में विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया गया। ग्रामीणों और परिजनों ने विद्युत विभाग से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई। उनका कहना था कि मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए ताकि परिवार के सामने भविष्य में आर्थिक संकट खड़ा न हो। वहीं मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के एसडीओ रवि अरोड़ा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विभाग की ओर से मृतक के परिवार को नियमानुसार उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की बात कही गई। विभागीय आश्वासन के बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए।