Notice: A session had already been started - ignoring session_start() in D:\Inetpub\vhosts\emstv.in\httpdocs\library\autoloader.php on line 2
 Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
16-Nov-2026

सोनिया गांधी की किताब की दिल्ली में ऑफिशियल लॉन्चिंग आज सोनिय गांधी की किताब बिलॉन्गिंग..अ जर्नी ऑफ लव की आज दिल्ली में ऑफिशियल लॉन्चिंग है। कार्यक्रम शाम 6 बजे से होटल मौर्या में होगा। इस समारोह में कांग्रेस शासित राज्यों केरलम तेलंगाना और कर्नाटक के मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं।वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय भी इवेंट में पहुंचेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी ने उन्हें खुद फोन करके दिल्ली आने का न्योता दिया था। राहुल गांधी को विदेश नहीं गांव-गांव घूमने की जरूरत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय मंचों से भारत को बदनाम करके आप कभी भी सत्ता हासिल नहीं कर पाएंगे। विदेश यात्रा करने के बजाय आपको गांव-गांव घूमने की जरूरत है। चारधाम यात्रा का रिकॉर्ड 65.37 लाख श्रद्धालु पहुंचे इस साल उत्तराखंड की चारधाम यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 19 अप्रैल से 14 अक्टूबर तक गंगोत्री यमुनोत्री केदारनाथ बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में कुल 65 लाख 37 हजार 253 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के अनुसार बद्रीनाथ धाम में सबसे ज्यादा 23 लाख 21 हजार 401 श्रद्धालु पहुंचे। शनिवार को भी यहां 17 हजार 532 लोगों ने दर्शन किए। बद्रीनाथ के कपाट 16 नवंबर को बंद होंगे। इसके साथ ही ग्रीष्मकालीन चारधाम यात्रा संपन्न हो जाएगी। दिल्ली का AQI 800 उत्तराखंड के 4 धामों में बर्फबारी दिल्ली में सोमवार सुबह 7:31 बजे AQI 800 दर्ज किया गया। AQI.in के मुताबिक अमेरिकी AQI स्केल पर हवा की गुणवत्ता ‘हैजार्डस’ यानी खतरनाक श्रेणी में रही। इस दौरान राजधानी में धुंध छाई रही और तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उगते सूर्य को अर्घ्य पूरा हुआ छठ पर्व छठ पूजा के चौथे और आखिरी दिन सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय महापर्व पूरा हो गया। व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा किया।अर्घ्य देने के लिए लोग सुबह 4 बजे से ही घाटों पर पहुंचने लगे थे। दिल्ली यूपी बिहार और झारखंड में गंगा-यमुना समेत अन्य नदियों-तालाबों के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।