Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
14-Nov-2026

वन विभाग के एसडीओ के घर लोकायुक्त का छापा मिली करोड़ों की संपत्ति मेरा पहला प्यार छिंदवाड़ा है था और हमेशा रहेगा’: नकुलनाथ शॉर्ट सर्किट से फुटवियर दुकान में लगी आग डेढ़ लाख का सामान जलकर खराब जिला जेल में ‘स्पर्श मुलाकात’ 150 बच्चों ने अपनों से मिलकर साझा की खुशियां PNB बैंक में चोरी की कोशिश का खुलासा नाबालिग समेत तीन पकडाए पुलिस ने निकाला जुलूस 1 वन विभाग के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पचमढ़ी में पदस्थ डिप्टी डायरेक्टर संजीव शर्मा के छिंदवाड़ा स्थित प्रोफेसर कॉलोनी आवास पर लोकायुक्त भोपाल की टीम ने छापा मारकर करोड़ों की संपत्ति का खुलासा किया है। पचमढ़ी स्थित सरकारी आवास और कार्यालय सहित तीन ठिकानों पर एक साथ सर्च कार्रवाई की गई। शुरुआती जांच में करीब 7 करोड़ 60 लाख रुपए की संपत्ति सामने आई है। इसमें एक करोड़ रुपए से अधिक के सोने के आभूषण 345 ग्राम चांदी तीन लाख रुपए नकद और तीन वाहन शामिल हैं। इसके अलावा दो होटल-रिजॉर्ट में निवेश और जमीनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े 28 दस्तावेज भी मिले हैं। लोकायुक्त के अनुसार शुरुआती जांच में अधिकारी की संपत्ति ज्ञात आय से करीब 560 प्रतिशत अधिक पाई गई है। फिलहाल दस्तावेजों और संपत्तियों का मूल्यांकन कर आगे की जांच की जा रही है। 2 पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के श्यामला हिल्स स्थित निवास पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती दीपावली मिलन और कमलनाथ के जन्मदिन के अवसर पर भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पूर्व सांसद नकुलनाथ सहित प्रदेशभर के कांग्रेस नेता और हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान नकुलनाथ ने मीडिया से चर्चा में कहा कि छिंदवाड़ा उनका पहला प्यार है और हमेशा रहेगा। उन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी एकजुट और मजबूत है तथा आगामी चुनावों में सफलता हासिल करेगी। मुख्यमंत्री पद के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी करेगी। हमारा लक्ष्य संगठन की मजबूती और एकजुटता के साथ आगे बढ़ना है। 3 शहर के बुधवारी बाजार स्थित सेंट्रल बैंक के सामने जय भोले फुटवियर दुकान में सुबह शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग से दुकान में रखा फुटवियर सहित अन्य सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। दुकान संचालक किशोर मैनानी ने बताया कि सुबह पड़ोसी का फोन आने पर उन्हें दुकान में आग लगने की जानकारी मिली। इसके बाद वे तत्काल मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग पर काबू पाया। आगजनी की इस घटना में करीब 1 से 1.5 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा दी गई जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। 4 बाल दिवस पर जिला जेल में जेल अधीक्षक प्रतीक जैन की पहल पर ‘स्पर्श मुलाकात’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 150 से अधिक बच्चों को जेल में बंद अपने माता-पिता और अभिभावकों से मिलने का अवसर मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशांत हुद्दार ने किया। इस दौरान प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश शंकरशरण पांडे सीजेएम विपेंद्र यादव और उप जेल अधीक्षक ज्ञानांशु भारतीय उपस्थित रहे। लंबे समय बाद बच्चों से मिलकर बंदियों की आंखें नम हो गईं 5 देहात थाना क्षेत्र के गंगिवाड़ा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में चोरी की कोशिश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 8 नवंबर को हुई घटना में बदमाशों ने बैंक में घुसकर स्ट्रांग रूम तक पहुंचने की कोशिश की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर दो आरोपियों अल्ताफ कुरैशी (19) और आदर्श बोहरे (19) को गिरफ्तार किया है जबकि एक विधि उल्लंघनकर्ता किशोर को भी पकड़ा है। पुलिस एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है। आबकारी विभाग की दबिश 3100 किलो महुआ लाहन और 60 लीटर कच्ची शराब जब्त 6 अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने शनिवार को तीन गांवों में कार्रवाई करते हुए 3100 किलोग्राम महुआ लाहन और 60 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की। कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में ग्राम नीलकंठ मेडीपठार और खांडसिवनी में अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर दबिश दी गई। इस दौरान शराब निर्माण में प्रयुक्त भट्टियों को नष्ट किया गया तथा महुआ लाहन का नमूना लेकर शेष लाहन नष्ट कर दिया गया। आबकारी ने मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाला छोटा भाई 2 घंटे में गिरफ्तार 7 जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के ग्राम बिजौरी में बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले आरोपी छोटे भाई को पुलिस ने घटना के दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। घटना 13 नवंबर की दोपहर की है। आरोपी दशनु इवनाती (47) का अपने बड़े भाई इतरलाल इवनाती से खेत में आने-जाने की बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दशनु ने कुल्हाड़ी से चेहरे और गर्दन पर कई वार कर इतरलाल की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और वारदात के समय पहने कपड़े जब्त किए। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। जेल में बंदियों के बच्चों से मिले प्रधान जिला न्यायाधीश शिशु गृह का भी किया निरीक्षण 8 बाल दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशांत हुददार ने जिला जेल में बंदियों के बच्चों से मुलाकात की और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने न्यायोत्सव-विधिक सेवा सप्ताह 2026 का शुभारंभ भी किया। यह सप्ताह 14 से 20 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा।जेल में आयोजित कार्यक्रम में न्यायाधीश हुददार ने कहा कि बंदियों की अपने बच्चों से मुलाकात भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने की अच्छी पहल है। इससे बंदियों को भी परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अहसास होगा और वे अपराध से दूर रहने के लिए प्रेरित होंगे। इनर व्हील क्लब ने दीपावली मिलन समारोह में मनाया उत्सव सेवा प्रकल्पों पर की चर्चा 9 इनर व्हील क्लब ऑफ छिंदवाड़ा द्वारा अध्यक्ष माही खंडेलवाल के नेतृत्व में दीपावली मिलन फेलोशिप का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं ने मनोरंजक गेम्स हाउजी और आपसी मेल-मिलाप के साथ उत्सव का आनंद लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में खुशी अग्रवाल ने प्रथम श्वेता घई ने द्वितीय तथा रोली गुप्ता ने पंक्चुअलिटी पुरस्कार प्राप्त किया।इस अवसर पर आगामी सामाजिक एवं सेवा प्रकल्पों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।