Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
12-Nov-2026

लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1831 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार 13 नवंबर को शिवपुरी जिले के पिछोर से प्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार 550 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त के रूप में 1831 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की राशि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर शिवपुरी जिले में 221 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी करेंगे। गांधीसागर में मोहन कैबिनेट भोपाल से बाहर कैबिनेट बैठक कर डेस्टिनेशन कैबिनेट को बढ़ावा दे रहे सीएम डॉ. मोहन यादव अब 18 नवंबर को मंदसौर जिले के गांधीसागर में कैबिनेट बैठक करेंगे। इस बैठक में 1920 मेगावाट क्षमता वाली गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना को मंजूरी दी जाएगी। इस मेगा प्रोजेक्ट की लागत 11500 करोड़ रुपए है। कार्यक्रम बिगाड़ने वालों की डेंटिंग-पेंटिंग करें पिछोर में सीएम डॉक्टर मोहन यादव के कार्यक्रम से पहले भाजपा जिलाध्यक्ष के बाद अब विधायक प्रीतम लोधी का बयान चर्चा में है। विधायक ने चेतावनी दी है कि लाड़ली बहना योजना की राशि जारी करने के कार्यक्रम में किसी ने व्यवधान डाला तो उसकी डेंटिंग पेंटिंग कर दी जाएगी। रक्षा मंत्री-लोकसभा अध्यक्ष समेत 3 राज्यों के CM पहुंचे भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने और श्रद्धांजलि देने के लिए देशभर से वरिष्ठ नेता पहुंचे। गुरुवार को नर्मदापुरम रोड स्थित वृंदावन गार्डन में उनकी त्रयोदशी और शांति भोज का आयोजन किया गया।इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई राज्यों के मंत्री सांसद और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इंदौर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का रोमांच इंदौर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के रोमांच की तैयारियां तेज हो गई हैं। 14 नवंबर से शुरू होने वाले टी-20 टूर्नामेंट के लिए टीमें मैदान पर जमकर पसीना बहा रही हैं। गुरुवार को होलकर स्टेडियम और डेली कॉलेज मैदान पर अलग-अलग टीमों ने अभ्यास किया।बिहार के कप्तान वैभव सूर्यवंशी भी डेली कॉलेज मैदान पहुंचे और टीम के खिलाड़ियों के साथ नेट्स पर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की। 6 लाख से ज्यादा वोटर्स बढ़े 5.48 करोड़ पहुंची संख्या मध्यप्रदेश में गुरुवार से मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने नाम हटाने और पता बदलने के कारण मतदाता सूची में स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 12 दिसंबर तक चलेगी। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों की ड्राफ्ट फोटो मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। इंदौर में दिलजीत के कॉन्सर्ट से पहले तीसरी धमकी पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का 15 नवंबर को इंदौर में लाइव कॉन्सर्ट होना है। इससे पहले शहर में बम धमाकों की धमकियां मिलने का सिलसिला जारी है।अब महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ई-मेल के जरिए मिली यह तीसरी धमकी है। इससे पहले शहर के तीन निजी स्कूलों और महापौर कार्यालय को भी धमकी मिल चुकी है।पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पहली धमकी देवास के एक युवक की हैक की गई ई-मेल आईडी से भेजी गई थी।