Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
14-Nov-2026

बासी एथेनॉल प्लांट के लिए निकला 36.6 टन मक्का ट्रक से चोरी बुढ़ी-भटेरा के ट्रैफिक जाम से राहत की कवायद तेज भारती ठाकुर ने उठाए सुरक्षा के मुद्दे लालबर्रा में मनाई गई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि जिले के बासी एथेनॉल प्लांट जाने के लिए सिवनी से निकला 36.6 टन मक्का रास्ते में ही चोरी हो गया। जिस ट्रक से मक्का का परिवहन किया जा रहा था वह रामपायली रोड पर खाली स्थिति में लावारिस हालत में मिला है। ट्रक के टायर बैटरी सहित लाखों रुपए का सामान भी गायब है। इतना ही नहीं ट्रक चालक और परिचालक भी लापता है। बताया गया है कि परिचालक को ट्रक मालिक द्वारा खोज लिया गया है। विडंबना यह है कि इतना बड़ा मामला होने के बाद भी इसकी एफआईआर तक नहीं लिखी गई है ट्रक मालिक व शिकायतकर्ता शेख वाहिद के अनुसार 14 चक्का ट्रक क्रमांक एमपी 22 जेडजी 6747 में जबलपुर से 36 टन 6 क्विंटल मक्का लोड कराया गया था। यह मक्का पहले सिवनी आया जहां से बासी एथेनॉल प्लांट वारासिवनी बालाघाट के लिए इसे रवाना किया गया था। मक्का परिवहन के लिए बकायदा संबंधित कृषि उपज मंडी से अनुज्ञा भी कटाई गई थी। वारासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बालाघाट से वारासिवनी मार्ग पर ग्राम कायदी बनियाटोला समीप वैष्णोदेवी मंदिर के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार युवक की मौत हो गई। जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस ने मृतक श्रेयांश पिता दादूराम तुमराने निवासी ग्राम तीन टोला नवेगांव थाना रामपायली का शव बरामद कर पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है। बताया गया कि मृतक बूढ़ी बालाघाट में किराए के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। जो दीपावली में अपने गांव गया हुआ था और शुक्रवार की रात बाईक से वापस बालाघाट लौट रहा था तभी रास्ते में उक्त घटना घटित हुई। जिला जेल में एनडीपीएस एक्ट के आरोप में बंद ७१ वर्षीय वृद्ध की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। जिसकी सूचना अस्पताल पुलिस चौकी को मिलने पर पुलिस ने मृतक महाराष्ट्र जिला गोंदिया वसंत नगर निवासी गोविंद पिता रामजी अग्रवाल के शव का शनिवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के बेटे पंकज अग्रवाल ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि पुलिस ने उनके पिता को झूठे और फर्जी मामले में फंसाया है। बेटे के मुताबिक पुलिस ने उन्हें बताया था कि एनडीपीएस एक्ट के मामले में पकड़े गए अन्य आरोपियों ने पूछताछ के दौरान उनके पिता का नाम लिया था। भटेरा रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के चलते रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से बुढ़ी एवं आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या के समाधान के लिए शनिवार को एसडीएम कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने वैकल्पिक मार्गों को व्यवस्थित करने सड़क सुधार यातायात नियंत्रण और निर्माण कार्य में तेजी लाने के उपायों पर चर्चा की। पूर्व मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन के प्रयासों से लगभग तीन-चार वर्ष पूर्व स्वीकृत इस परियोजना पर 70 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। इसके अंतर्गत 1313 मीटर लंबे रेलवे ओवरब्रिज के नीचे दोनों ओर के पहुंच मार्गों सहित लगभग 200 मीटर का अंडरपास बनाया जाएगा। ओवरब्रिज के आठ कॉलम यू-आकार के होंगे जिनके नीचे से अंडरपास गुजरेगा। इससे स्थानीय रहवासियों को रेलवे लाइन के दोनों ओर आवागमन की सुविधा मिलेगी जबकि अन्य क्षेत्रों से आने-जाने वाले वाहन ओवरब्रिज का उपयोग कर सकेंगे। स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इसी परिप्रेक्ष्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लालबर्रा द्वारा शाम 4 बजे स्थानीय विश्राम गृह में कांग्रेस पदाधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के छायाचित्र के समक्ष सूत की माला अर्पित कर पूजन-अर्चन किया गया। ​कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव भाऊराम गाड़ेश्वर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनीराम मुन्ना भोयर विधायक प्रतिनिधि सुमित स्वामी सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।