Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
12-Nov-2026

देहरादून के डालनवाला में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तराखंड की ओर से चित्रगुप्त महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ सामूहिक कलम-दवात पूजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद भजन संध्या हवन-पूजन और प्रसाद वितरण सहित कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महोत्सव को लेकर कायस्थ समाज में खासा उत्साह देखने को मिला।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री चित्रगुप्त को ज्ञान लेखन और कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाला देवता माना जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कायस्थ समाज दीपावली के दिन कलम-दवात रखकर उनकी पूजा करता है और भाई दूज के अवसर पर कलम-दवात पूजन के बाद दोबारा लेखन कार्य शुरू करता है। कार्यक्रम में मौजूद कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने चित्रगुप्त महोत्सव के धार्मिक और पौराणिक महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भगवान श्री चित्रगुप्त से जुड़ी मान्यताओं के अनुसार दीपावली के दिन कलम रख दी जाती है और भाई दूज के दिन विधि-विधान से पूजन करने के बाद दोबारा कलम उठाई जाती है। इस परंपरा के माध्यम से भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रति श्रद्धा व्यक्त की जाती है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश भाजपा सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार भूमि घोटाले के आरोपों और अंकिता को न्याय दिलाने को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कृषि मंत्री गणेश जोशी महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्य और सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के खिलाफ यह अभियान शुरू किया है। कांग्रेस की ओर से चलाया जा रहा यह हस्ताक्षर अभियान प्रदेश के सभी जिलों और ब्लॉक स्तर तक पहुंचाया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों के हस्ताक्षर एकत्रित कर सरकार के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज कराई जाएगी। कांग्रेस का कहना है कि अभियान पूरा होने के बाद एकत्रित हस्ताक्षरों के साथ राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके माध्यम से कांग्रेस संबंधित मंत्रियों और मुख्यमंत्री के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की मांग राज्यपाल के समक्ष रखेगी। भारत-.र कॉलेज में भाजपा पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पूरा कार्यक्रम स्थल भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों से गुलजार नजर आया। वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया। वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रदेश में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं और उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है।मुख्यमंत्री मोहन यादव के इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य कमल जिंदल जिला अध्यक्ष भाजपारणजीत सिंह नामधारी रविंद्र सिंह राणा ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद जोशी किशन सिंह कन्ना मोहनी पोखरिया रणदीप पोखरिया गंभीर सिंह धामी और मनोज शाही सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। टिहरी गढ़वाल के थत्यूड़ में आयोजित नौवें जौनपुर महोत्सव का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए 52 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 30 करोड़ रुपये की 11 योजनाओं का लोकार्पण और 22 करोड़ रुपये की 15 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने थत्यूड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला चिकित्सालय बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही धनोल्टी-मोरियाणा-नागटिब्बा मोटर मार्ग निर्माण की स्वीकृति और भवान बाजार के आबादी वाले क्षेत्र की सुरक्षा के लिए 4 करोड़ 72 लाख रुपये की स्वीकृति की बात कही। वहीं पालीगाड़ से थत्यूड़ बाजार तक आवासीय क्षेत्र की बाढ़ सुरक्षा के लिए 2 करोड़ 73 लाख रुपये की स्वीकृति भी दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जौनपुर महोत्सव उत्तराखंड की लोक संस्कृति परंपराओं और विरासत को संरक्षित करने का महत्वपूर्ण मंच है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय कलाकारों और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने पत्रकार वार्ता कर पार्टी की रणनीति और सरकार की योजनाओं को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास भाजपा का मूल मंत्र है। जिसके चलते भाजपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के अपनी योजनाओ को जनता के बीच पहुंचाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा ने कहा कि प्रदेश में आगामी चुनावों में अल्पसंख्यक मोर्चा के साथ समाज की भी चुनाव में महत्वपूर्ण भागीदारी रहेगी। बासित अली ने दावा किया कि पिछली बार जिन सीटों पर भाजपा जीत से चूक गई थी वहां इस बार कमल खिलेगा। रामनगर में नेशनल हाईवे-309 पर एक थ्री-व्हीलर ऑटो सड़क किनारे पलट गया हादसे के वक्त ऑटो में चालक सहित तीन लोग सवार थे जिनमें एक महिला भी शामिल है दुर्घटना में तीनों लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए 108 के माध्यम से रामनगर के रामदत्त जोशी सयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैलेकिन इस हादसे के बाद ऑटो में कच्ची शराब की थैलियां मिलने से मामला और चर्चा में आ गया है। अब पुलिस दुर्घटना के कारणों के साथ ही ऑटो में मिली शराब को लेकर भी जांच कर रही है जानकारी के मुताबिक घटना नेशनल हाईवे-309 पर चिल्किया के पास की है यहां आज दोपहर UK19TA-0152 नंबर का थ्री-व्हीलर ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयाहादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई l बताया जा रहा है कि ऑटो में तीन लोग सवार थे जिनमें एक महिला भी शामिल थी दुर्घटना में तीनों को चोटें आई हैं l