Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
31-Oct-2026

बैतूल के अतिथि शिक्षक ने खरीदा राज्यसभा का नामांकन फार्म राज्यसभा की एक सीट के लिए भाजपा ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस अभी अपने प्रत्याशी पर फैसला नहीं कर पाई है। इसी बीच बैतूल के 55 वर्षीय अतिथि शिक्षक हरिपाल बिहारे ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।उन्होंने नामांकन फॉर्म भी खरीद लिया है। अब उन्हें चुनाव लड़ने के लिए 10 विधायकों के हस्ताक्षर चाहिए। इसके लिए वे भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के नेताओं के चक्कर लगा रहे हैं। मंत्री से महिला बोली- शराब दुकान बंद कराओ मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक महिला ने राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा से शराब दुकान बंद कराने की अपील की। महिला की शिकायत सुनने के बाद मंत्री ने पुलिस को उसके पति के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए। मंत्री करण सिंह ने कहा- महिला की रिपोर्ट लिखो और उसके पति को जेल में बंद कर दो। मंच और आसपास जिले के अधिकारी भी मौजूद थे लेकिन वे चुप रहे। मंत्री ने ये बातें शुक्रवार को महोड़िया गांव में जनविश्वास कार्यक्रम के दौरान कहीं। भोपाल के स्पा सेंटर में मिलीं युगांडा की दो महिलाएं भोपाल के अयोध्या नगर इलाके में शुक्रवार रात पुलिस की रूटीन चेकिंग के दौरान थाई आरोमा वेलनेस सेंटर फैमिली सैलून एंड स्पा में कई अनियमितताएं मिलीं।यहां काम करने वाली युगांडा की दो महिलाएं पुलिस को पासपोर्ट और वीजा नहीं दिखा सकीं। इसके अलावा सेंटर में काम करने वाले किसी भी कर्मचारी का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया गया था। पुलिस ने सेंटर संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। कूनों में चीते की हत्या के मामले में तगड़ा एक्शन श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क की सीमा से निकले 19 माह के चीते केएनजी-22 की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में मुरैना और श्योपुर वन मंडल के 6 कर्मचारियों पर निलंबन की गाज गिरी है. साथ ही 8 संदिग्धों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है. पहाड़गढ़ (मुरैना) के नितनवास क्षेत्र में घायल मिले चीते के शरीर से बंदूक के पांच छर्रे निकले थे. इमरजेंसी सर्जरी के बावजूद मंगलवार को उसकी मौत गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने एसटीएफ गठित की है जबकि केंद्र सरकार ने भी जांच के लिए अधिकारियों का दल भेजा है. एमपी में अक्टूबर में फिर मानसून जैसा हाल तूफान अर्नब भले ही कमजोर होकर लो प्रेशर एरिया (कम दबाव के क्षेत्र) में बदल गया हो लेकिन मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है।पिछले 3 दिन से प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी कई जिले भींग गए। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल ने शनिवार को कुल 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।