Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
30-Oct-2026

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का निधन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की दूसरी मां काशीबाई का शुक्रवार सुबह भोपाल एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे करीब 76 वर्ष की थीं और पिछले एक सप्ताह से एम्स में भर्ती थीं। उन्हें सांस संबंधी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। परिजनों के मुताबिक स्वर्गीय काशीबाई का अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर 3 बजे उनके पैतृक गांव जैत जिला सीहोर में किया जाएगा। BJP युवा मोर्चा में 19 जिला अध्यक्ष-महामंत्री बदले भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मध्यप्रदेश के 19 जिलों में जिला अध्यक्षों और जिला महामंत्रियों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से नियुक्तियों की घोषणा की। जबलपुर नगर में रवींद्र तिवारी मऊगंज में अभिषेक मिश्रा और श्योपुर में ईश्वर जाट को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। सागर निवाड़ी मैहर उमरिया डिंडौरी और मंडला समेत अन्य जिलों में भी नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इंदौर में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा शुरू इंदौर में शुक्रवार को ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा शुरू हो गई है। यात्रा सुभाष नगर चौराहे से पाटनीपुरा चौराहे तक निकाली जा रही है। इसमें विभिन्न समाजों संगठनों और एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ डॉक्टर एडवोकेट व्यापारी और अन्य लोग शामिल हो रहे हैं। लोग हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे हैं। पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव केंद्रीय मंत्री मनसुखभाई मांडविया मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित कई नेताओं के शामिल होने का कार्यक्रम है। आयोजकों ने इसमें एक लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया है। आदि कैलाश यात्रा पर आए इंदौर के यात्री की मौत पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा पर आए मध्य प्रदेश के इंदौर के यात्री की मौत हो गई है। आज सुबह बर्फबारी के बाद वहां ऑक्सीजन की कमी हो गई थी जिसके बाद 27 साल के तिलक शर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसके दोस्त उसे 37 किलोमीटर दूर गुंजी ITBP के अस्पताल में लेकर आए जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद से उसके दोस्त डरे हुए हैं। 2 नवंबर तक चक्रवात अर्नब का असर मध्य प्रदेश में दो दिन से चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर बना हुआ है। मऊगंज में शुक्रवार सुबह से रिमझिम बरसात हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 2 नवंबर तक प्रदेश में बारिश हो सकती है। आज ग्वालियर-जबलपुर समेत 33 जिलों में तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते गुरुवार को दिन का तापमान 2 डिग्री तक गिर गया।