Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
28-Oct-2026

सीएम बोले- बोमा टेक्नीक में मॉडल स्टेट बनेगा MP मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को शाजापुर जिले के रंथभंवर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने बोमा पद्धति से कृष्ण मृग (ब्लैक बक) और नीलगायों का रेस्क्यू देखा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। फसलों को जंगली जानवरों खासकर काले हिरण और नीलगायों से बचाने के लिए दक्षिण अफ्रीका से स्पेशल टीम बुलाई गई है। ये बोमा द्वारा जानवरों को पिंजरों में सुरक्षित कैद करती है।सीएम ने कहा- जानवरों के सेफ ट्रांसफर की बोमा तकनीक वास्तव में अद्भुत है। मुझे विश्वास है कि इस परियोजना की सफलता के आधार पर देश के दूसरे राज्य भी इस पद्धति को अपनाएंगे। एमपी इसके लिए मॉडल स्टेट बनेगा। पटवारी बोले- समाधान के बजाय लूट में लगी भाजपा इंदौर में जलसंकट की आशंका और पानी की व्यवस्था को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बुधवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नगर निगम में पिछले 25 साल से भाजपा का शासन है। प्रदेश में मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन मंत्री और शहर के सभी विधायक भाजपा से हैं।इसके बावजूद यदि इंदौर जलसंकट से निपटने की तैयारी नहीं कर पा रहा है इससे अकर्मण्यता कुछ नहीं हो सकती है। मिसेराद में 45 मीटर सड़क का विरोध लगे पोस्टर भोपाल के मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट में मिसरोद की ग्राम आबादी के बीच से प्रस्तावित 45 मीटर चौड़ी सड़क को लेकर विरोध तेज हो गया है।मिसरोद के रहवासी और किसानों ने सड़क के विरोध में पोस्टर वार शुरू कर दिया है। घर-दुकानों के बाहर पोस्टर लगा दिए गए। जिसमें लिखा कि जब तक सड़क हटेगी नहीं तब तक किसी को वोट मिलेगा नहीं।इसके साथ ही पोस्टर पर राजनीतिक व्यक्तियों का प्रवेश निषेध है लिखकर अपना विरोध दर्ज कराया गया है। शाखा से जुड़ने के लिए पढ़ाई-जाति जरूरी नहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 साल पूरे होने पर बुधवार को इंदौर के डेली कॉलेज परिसर में ‘चरैवेति-एकत्रीकरण’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मालवा प्रांत के संघ चालक प्रकाश शास्त्री ने कहा कि संघ की शाखा से जुड़ने के लिए पढ़ाई आर्थिक स्थिति या सामाजिक पृष्ठभूमि की कोई शर्त नहीं है। संघ लगातार नई पीढ़ी के स्वयंसेवक तैयार करता रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयंसेवकों और समाज को देश के विकास के कार्यों में लगातार जुटे रहने का संदेश देना है। चीते की मौत...STF के साथ केंद्रीय कमेटी भी करेगी जांच प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क के 19 माह के नर चीते KNG22 को गोली मारने के मामले की जांच अब मध्य प्रदेश सरकार के विशेष कार्यबल (STF) के साथ केंद्र सरकार की उच्चस्तरीय कमेटी भी करेगी। यह कमेटी जल्द ही मध्य प्रदेश आएगी। साथ ही सीबीआई जांच के लिए न्यायालय में याचिका दायर की है।केंद्रीय कमेटी में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) के अतिरिक्त निदेशक और क्षेत्रीय उपनिदेशक शामिल हैं। कमेटी मध्य प्रदेश सरकार के साथ समन्वय कर जांच करेगी। साइक्लोन अर्नब का असर-कई शहरों में बदला मौसम मौसम विभाग के मुताबिक सीधी सिंगरौली अनूपपुर डिंडौरी मंडला और बालाघाट में भारी बारिश की संभावना जताई है। भोपाल नर्मदापुरम भिंड दतिया रायसेन सीहोर विदिशा जबलपुर छिंदवाड़ा सिवनी नरसिंहपुर पांढुर्णा रीवा मऊगंज मैहर शहडोल उमरिया सागर पन्ना दमोह छतरपुर टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं। अगले 4 दिन प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-बारिश और गरज-चमक की संभावना है।