अंतर्राष्ट्रीय
भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी हरदीप पुरी को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है । दोपहर में भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश के कोटे से केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के नाम का ऐलान प्रत्याशी के तौर पर किया । और शाम होते-होते कांग्रेस ने भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी हरदीप पुरी का पुतला जला दिया । कांग्रेस का आरोप है कि जिन लोगों ने छोटी-छोटी बच्चियों के साथ यौन शोषण किया हो भारतीय जनता पार्टी उन्हें लगातार बड़े-बड़े पदों पर बैठ रही है जो लोग खुद दुष्कर्म के आरोपों में एपिस्टन फाइल में फंसे हुए हैं वह क्या जनता की सेवा करेंगे ।