Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
27-Oct-2026

13 संदिग्ध मौतों पर सियासी घमासान देवास के चंदाना और बींजाना गांव में 13 लोगों की संदिग्ध मौतों का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. सोमवार शाम नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार चंदाना पहुंचे जहां उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने मौके से ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मोबाइल पर बातचीत कर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया. मीडिया से चर्चा के दौरान सिंघार ने कलेक्टर और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए प्रदेश सरकार को घेरा. उन्होंने दावा किया कि मृतकों के परिजनों ने उन्हें बताया कि शराब ठेकेदार विनोद जायसवाल से शराब खरीदी गई थी जो कथित तौर पर गांव में कई वर्षों से शराब बेच रहा था. सिंघार ने आरोप लगाया कि आबकारी विभाग की कथित मिलीभगत से अवैध शराब की बिक्री हो रही है. रीवा में आधी रात तालाब से हटाए गए जल सत्याग्रही रीवा जिले के रोझौही में प्रस्तावित टाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में चल रहे जल सत्याग्रह के बीच मंगलवार रात करीब 1 बजे प्रशासनिक टीम तालाब पर पहुंची। टीम ने आप नेता प्रमोद शर्मा और आदिवासी प्रदर्शनकारियों को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद प्रमोद शर्मा समेत चार लोगों को एंबुलेंस से इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। मौके पर लालगांव पुलिस भी मौजूद रही। हर सांसद केन्द्र के एक मंत्रालय के कॉर्डिनेटर बनेंगे मध्यप्रदेश में भाजपा अब केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय के लिए नया प्रयोग करने की तैयारी में है। इसके तहत प्रदेश के प्रत्येक भाजपा सांसद को केंद्र सरकार के एक-एक मंत्रालय के साथ समन्वय की जिम्मेदारी देने का सुझाव दिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री निवास पर हुई पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक में यह प्रस्ताव रखा। कान्हा में 2 बाघों की मौत पर जबलपुर हाईकोर्ट सख्त कान्हा टाइगर रिजर्व में दो बाघों की मौत के मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। सोमवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सरकार को सितंबर और अक्टूबर में हुई दो बाघों की मौत का कारण बताने के निर्देश दिए। मामले में अगली सुनवाई 16 नवंबर को होगी। मुंबई निवासी सुब्रत चक्रवर्ती ने इस संबंध में जनहित याचिका दायर की है। मानसून जैसा सिस्टम 3 दिन भारी बारिश मध्य प्रदेश में मानसून जैसा सिस्टम एक्टिव हो गया है। इस वजह से 28 29 और 30 अक्टूबर को पूर्वी हिस्से में भारी और अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मंगलवार को जबलपुर समेत 11 जिलों में आंधी-बारिश होने का अनुमान है। IMD (मौसम केंद्र) के मुताबिक- बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरा अवदाब (डीप डिप्रेशन) अब गंभीर चक्रवातीय तूफान में बदल गया है। 27 अक्टूबर से यह और भी स्ट्रॉन्ग हो जाएगा। इसके बाद यह आगे बढ़ेगा और एमपी के पूर्वी हिस्से में तेज आंधी के साथ बारिश का दौर शुरू होगा।