Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
26-Oct-2026

MP में इस बार करवा चौथ पर चांद के दीदार मुश्किल मध्य प्रदेश में इस बार करवा चौथ पर चांद के दीदार मुश्किल हो सकते हैं। मौसम केंद्र (IMD) की अनुसार- 29 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में आंधी गरज-चमक बारिश और बादल वाला मौसम रहेगा। पूर्वी हिस्से के 17 जिलों में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है। कल मंगलवार से ही बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। 29 अक्टूबर को पन्ना सतना रीवा मऊगंज मैहर सीधी उमरिया शहडोल अनूपपुर डिंडौरी और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। भोपाल- खड़गे के बयान के खिलाफ BJP का प्रदर्शन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के “मोदी क्या मोदी का बाप भी जाएगा” वाले बयान के विरोध में भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भाजपा नेता और कार्यकर्ता रेडक्रॉस अस्पताल के सामने इकट्ठा हुए। यहां से वे पैदल मार्च करते हुए कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़े लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इस दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा और भगवानदास सबनानी बैरिकेड पर चढ़ गए। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। शिवाजी नगर चौराहे पर दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए जिससे तनाव की स्थिति बन गई। सीएम बोले-सिंहस्थ 2028 से पहले बनेगा मां बगलामुखी देवी लोक आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में मां बगलामुखी देवी लोक के निर्माण की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को 85 करोड़ 40 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। देवी लोक में 108 फीट ऊंचा मंदिर शिखर 220 यज्ञशालाएं चार भव्य प्रवेश द्वार गौशाला और वीवीआईपी भवन बनाया जाएगा। लखुंदर नदी के किनारे घाट और श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए धर्मशालाएं भी विकसित की जाएंगी। सरकार की तैयारी सिंहस्थ 2028 से पहले इस धार्मिक स्थल को भव्य स्वरूप देने की है। रीवा के परमाणु प्लांट पर सिंघार की आपत्ति विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने रीवा के सरई गांव में प्रस्तावित परमाणु बिजलीघर को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। सोमवार को भोपाल स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सवाल उठाया “क्या सरकार कैंसर के लिए पावर प्लांट डालना चाहती है? क्या आसपास के लोगों को मारना चाहती है?” सिंघार ने परियोजना की साइट बदलने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि इसके लिए गरीब आदिवासियों दलितों और किसानों को उजाड़ने की तैयारी है। दिग्विजय सिंह की यात्रा भाजपा नेताओं का जनाजा निकालेगी राजगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। दो दिन पहले भाजपा विधायकों अमर सिंह यादव और हजारीलाल दांगी द्वारा दिग्विजय सिंह पर किए गए आशिक का जनाजा वाले तंज पर कांग्रेस ने पलटवार किया है।सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियव्रत सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह की यह यात्रा भाजपा नेताओं का ही जनाजा निकालेगी। साथ ही उन्होंने जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि राजगढ़ की जनता 2028 के चुनाव में ऐसे नेताओं को कड़ा जवाब देगी। इंद्रेश उपाध्याय बोले-युवा यूजलेस नहीं उनका इस्तेमाल हो रहा इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के तक्षशिला परिसर में आयोजित ‘Gen-Z चर्चा’ में कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने युवाओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि अब लड़ाई राजपूत और ब्राह्मण जातियों की नहीं बल्कि Gen-Z और Gen-Alpha की शुरू हो गई है। उन्होंने युवाओं को राजनीति और संवैधानिक व्यवस्थाओं में लाने की बात भी कही। महेंद्र सिंह धोनी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की सफलता का उदाहरण देते हुए कहा कि ये खिलाड़ी इसलिए सफल हुए क्योंकि वे कभी टूटे नहीं। सारांश के 7 विकेट सक्षम के शतक से MP मजबूत रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ मध्यप्रदेश ने पहले ही दिन मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। होलकर स्टेडियम में सारांश जैन की घातक गेंदबाजी के सामने बिहार की पहली पारी महज 99 रन पर सिमट गई। सारांश ने 40 रन देकर सात विकेट झटके। जवाब में मध्यप्रदेश ने दिन का खेल खत्म होने तक 57 ओवर में तीन विकेट पर 261 रन बना लिए। राज्यसभा उपचुनाव में MP के बाहर से हो सकता है उम्मीदवार मध्यप्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। भाजपा उम्मीदवार के चयन को लेकर मुख्यमंत्री निवास पर पार्टी की कोर कमेटी की बैठक हुई। चर्चा है कि उम्मीदवार मध्यप्रदेश के बाहर का भी हो सकता है। बैठक में ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल नहीं हुए। इंदौर के हेड कॉन्स्टेबल की 51 प्रॉपर्टी कीमत- ₹68 करोड़ इंदौर में पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान से जुड़ी आय से अधिक संपत्ति की जांच में 51 अचल संपत्तियां मिली हैं। इनका अनुमानित बाजार मूल्य 68 करोड़ रुपए से अधिक है। ऐसे में प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी आगे जांच कर सकता है। हालांकि इसके लिए लोकायुक्त की विवेचना पूरी होने और कोर्ट में चालान पेश होने के बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ने की संभावना है ताकि जांच एजेंसी को ठोस आधार मिल सके।