Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
23-Oct-2026

भाजपा में महापौर का सम्मान नहीं विधायक को भी दिया धोखा-अमित सक्सेना भाजपा नेत्री की शिकायत पर विधायक समेत दो लोगों पर एफआईआर दर्ज एक घंटे इंतजार के बाद भी नहीं पहुंची एंबुलेंस घायल को ऑटो से लाए जिला अस्पताल गुड़ फैक्ट्री में लगी आग पाइप और स्प्रिंकलर नोजल जले हर्रई में दुकानों की नीलामी का विरोध व्यापारियों ने कलेक्टर से लगाई गुहार 1जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा में भाजपा संगठन पर निशाना साधा। उन्होंने महापौर विक्रम अहाके की निगम में सुनवाई नहीं होने पर कहा कि जब वे खुद कांग्रेस में थे तब उनके साथ भी ऐसा ही हुआ था। निगम कमिश्नर सीपी राय शहर के प्रथम नागरिक को तवज्जो नहीं दे रहे हैं। सक्सेना ने कहा कि अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह को मंत्री बनाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में जनप्रतिनिधियों की सुनवाई नहीं होती और अफसरशाही हावी है।उन्होंने विक्रम अहाके से कहा कि भाजपा में आत्मसम्मान गिरवी रखकर काम करने के बजाय कांग्रेस में लौट आएं। 2 छिंदवाड़ा। परासिया के चांदामेटा स्थित पंकज स्टेडियम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। भाजपा नेत्री ज्योति डेहरिया की शिकायत पर पुलिस ने कांग्रेस विधायक सोहन वाल्मिक और शुभम मालवीय के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 20 अक्टूबर को कार्यक्रम के दौरान विधायक और उनके सहयोगियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा अश्लील गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता के अनुसार विरोध करने पर कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की भी की गई।भाजपा नेत्री ने पुलिस को घटना से संबंधित वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध कराने की बात कही है। मामले में चांदामेटा पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है। 3 सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली तो परिजनों को मजबूरन ऑटो का सहारा लेना पड़ा। मामला जुनारदेव के आगे मोआरी गांव के पास का है जहां दो बाइक की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। परिजन घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस का इंतजार करते रहे लेकिन करीब एक घंटे बाद भी एम्बुलेंस नही पहुँची तो परिजन घायल को ऑटो से छिंदवाड़ा जिला अस्पताल लेकर आए।परिजन रामबती धुर्वे ने आरोप लगाया की एंबुलेंस के लिए संपर्क करने पर गाड़ी व्यस्त होने की बात कही गई। इसके बाद भी काफी देर तक इंतजार किया लेकिन मदद नहीं मिली। ऐसे में घायल को ऑटो से अस्पताल लाना पड़ा। हादसे के बाद समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने की इस घटना ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 4मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के 11वें शुक्रवार को कलेक्टर हरेंद्र नारायन और पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने अधिकारियों के साथ हर्रई विकासखंड के चुरी साजवा पहुंचकर शासकीय संस्थाओं और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद आयोजित जनसंवाद शिविर में ग्रामीणों की सड़क पेयजल बिजली और अवैध कब्जे से जुड़ी समस्याएं सुनीं। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही और नल-जल योजना का कार्य बंद मिलने पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 5 पांढुर्णा मोहगांव पुलिस ने दुहेवानी गांव में दबिश देकर घर के आंगन में उगाया गया करीब 13 फीट ऊंचा गांजे का पौधा जब्त किया है। पुलिस के अनुसार पौधे से लगभग 26 किलो गांजा बरामद हुआ जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 31 हजार रुपये है। मामले में पुलिस ने आरोपी सुरजीराम सलामे को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। 6 शहर के पास ग्राम नेर स्थित ओम गुड़ फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग फैक्ट्री के पास बने टीन शेड में रखे गन्ने के सूखे चूरे में लगी और देखते ही देखते वहां रखा सामान इसकी चपेट में आ गया। आग से करीब 150 पीवीसी और एसडी पाइप के साथ स्प्रिंकलर नोजल जलकर खराब हो गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। राहत की बात रही कि आग गुड़ कारखाने के अंदर तक नहीं पहुंची जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है वहीं नुकसान का आकलन किया जा रहा है। 7 हर्रई में सिविल अस्पताल की रोगी कल्याण समिति द्वारा प्रस्तावित दुकानों की नीलामी के विरोध में स्थानीय व्यापारी लामबंद हो गए हैं। कांग्रेस ब्लॉक पर्यवेक्षक प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 28 तारीख को होने वाली नीलामी पर रोक लगाने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि वे पिछले 20 वर्षों से यहां गुमठिया लगाकर व्यवसाय कर रहे हैं करीब एक साल पहले उनसे एक-एक लाख रुपये जमा कराकर रसीदें भी दी गई थीं लेकिन अब तक दुकानें या पट्टे नहीं मिले। व्यापारियों ने मांग की है कि नीलामी रोककर वर्षों से कारोबार कर रहे दुकानदारों को प्राथमिकता से दुकानें उपलब्ध कराई जाएं। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल 8 सिंगोड़ी बाईपास स्थित भैया जी ढाबे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक बाइक से गुजर रहा था तभी अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद सड़क पर गिरे घायल युवक की मदद के लिए राहगीर आगे आए और उसके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। घायल युवक चिखली चंदेली थाना अमरवाड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को अमरवाड़ा अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। इमलीखेड़ा एमआईजी आवासों की खुलेगी जांच की परतें 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट 9 इमलीखेड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बने एमआईजी आवासों के निर्माण में भ्रष्टाचार घटिया निर्माण और निविदा शर्तों के उल्लंघन की शिकायतों पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने जांच के आदेश जारी किए हैं। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है जिसमें संयुक्त संचालक परमेश जालोटे कार्यालय पालन यंत्री अभिषेक शिखरे और नगर निगम छिंदवाड़ा के कार्यपालन यंत्री हिमांशु अतुलकर शामिल हैं। समिति को 15 दिन के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट संचालनालय को सौंपनी होगी। शिकायतों में भवनों का गुणवत्ताहीन निर्माण करने और रहवासियों पर दबाव बनाकर रजिस्ट्री कराने के आरोप भी लगाए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी इस मामले में जांच के लिए विभाग को पत्र लिखा था। अब जांच समिति की रिपोर्ट से ही निर्माण की गुणवत्ता और शिकायतों में लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। निगम ने 19 नल कनेक्शन काटे बकायेदारों को 7 दिन का अल्टीमेटम 10 नगर निगम ने बकाया जलकर और संपत्ति कर की वसूली के लिए वार्ड 26 और 27 में विशेष अभियान चलाया। निगम आयुक्त सी.पी. राय के निर्देश पर की गई कार्रवाई में 35 बड़े बकायेदारों से संपर्क कर राशि जमा करने के निर्देश दिए गए। भुगतान नहीं करने पर वार्ड 26 में 11 और वार्ड 27 में 8 कुल 19 नल कनेक्शन काट दिए गए। वहीं अवैध नल कनेक्शनों पर भी कार्रवाई की गई। निगम प्रशासन ने बकायेदारों को सात दिन के भीतर कर जमा करने का अंतिम अल्टीमेटम दिया है। राकेश माहोरे बने युवक कांग्रेस के समन्वयक 11 पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ के निर्देशानुसार और जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे की सहमति से राकेश माहोरे को युवा कांग्रेस का समन्वयक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि महोरे युवाओं को संगठन से जोड़ने उनकी भागीदारी बढ़ाने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। राज्य स्तरीय टेबल टेनिस में छिंदवाड़ा की महिला-पुरुष टीमें सेमीफाइनल में 12 राजमाता सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय के तत्वावधान में ओलंपिक स्टेडियम हॉल में राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में उच्च शिक्षा विभाग की 12 संभागीय टीमों ने हिस्सा लिया। पहले दिन छिंदवाड़ा की महिला टीम ने छतरपुर को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई वहीं पुरुष वर्ग में भी छिंदवाड़ा की टीम अंतिम चार में पहुंची। महिला वर्ग के सेमीफाइनल में छिंदवाड़ा का मुकाबला जबलपुर से और पुरुष वर्ग में जबलपुर का मुकाबला छिंदवाड़ा से होगा। स्वामित्व योजना में छिंदवाड़ा प्रदेश में अव्वल 18333 रजिस्ट्रियां पूरी 13 स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में छिंदवाड़ा जिला प्रदेश में लगातार प्रथम स्थान पर बना हुआ है। कलेक्टर हरेंद्र नारायन के नेतृत्व में जिले में अब तक 18333 हितग्राहियों की रजिस्ट्री पूरी की जा चुकी है। वहीं तामिया तहसील ने प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ तहसीलों में दूसरा स्थान हासिल किया है। योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को उनकी संपत्ति का कानूनी अधिकार मिल रहा है। कुश्ती हमारी सदियों पुरानी खेल परंपरा : सांसद बंटी विवेक साहू चांद में आयोजित केसरी विशाल दंगल में सांसद बंटी विवेक साहू शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पहलवानों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि कुश्ती हमारी सदियों पुरानी खेल परंपरा है जो भारतीय संस्कृति अनुशासन और मिट्टी से जुड़ी हुई है। दंगल में स्थानीय पहलवानों के साथ दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों का रोमांच बढ़ाया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे और सहित अन्य अतिथि मौजूद रहेl