Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
19-Oct-2026

राजनांदगांव में गोवंश हत्या के मामले में कार्रवाई के बीच नगर निगम ने गौरी नगर क्षेत्र में आरोपितों की दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की। चिकन-मटन सेंटर के रूप में संचालित इन दुकानों को निगम की टीम ने ध्वस्त कर दिया। बताया गया कि दुकानों के संचालन के लिए जरूरी अनुमति नहीं ली गई थी। कार्रवाई के दौरान इलाके में गहमागहमी का माहौल रहा। तनाव की स्थिति को देखते हुए महापौर मधुसूदन यादव भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाइश दी। महापौर ने कहा कि गोवंश हत्या मामले में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि अवैध तरीके से चिकन-मटन सेंटर संचालित करने वालों को कानूनी नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले में पुलिस अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है जबकि अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है। भिलाई स्टील प्लांट के बिकने की चर्चाओं को लेकर सियासत तेज है। रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी बिना किसी आधार के अफवाहें फैलाकर लोगों में भ्रम पैदा कर रही है। पुरंदर मिश्रा ने कहा कि भिलाई स्टील प्लांट देश के पूर्वजों की मेहनत और पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रयासों से स्थापित हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नहीं चाहती कि बीएसपी का विकास हो। हालांकि ये आरोप विधायक की ओर से लगाए गए हैं। मिश्रा ने कांग्रेस पर सनातन धर्म और विकसित भारत को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का राजनीतिक रवैया देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में नहीं है और पार्टी केवल चर्चा और भ्रम के जरिए राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करती है। महतारी वंदन योजना में अपात्र लोगों के नाम हटाए जाने और उनसे राशि की वसूली के सवाल पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा कहीं नहीं हुआ है कि अपात्र लोगों से दी गई राशि वापस ली जा रही है। लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि योजना की शुरुआत के समय कुछ ऐसे लोगों ने भी आवेदन कर दिया था जो पात्रता की शर्तों में नहीं आते थे। इनमें शासकीय कर्मचारियों के परिवारों से जुड़े लोग भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि पात्रता के अनुसार ऐसे नामों की जांच और कार्रवाई की जा रही है। सांसद ने महतारी वंदन योजना को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की करीब 70 लाख महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की सहायता मिल रही है जिससे महिलाओं को छोटे व्यवसाय शुरू करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल रही है। बिलासपुर जिले में युवती से अनाचार और शादी का झांसा देकर शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने पहले युवती को किराए का मकान दिलाया और बाद में उसके साथ जबरदस्ती अनाचार किया। इस दौरान मोबाइल से वीडियो बनाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जांजगीर जिले की रहने वाली युवती बिलासपुर में रहकर सैलून में काम करती है। पुलिस के मुताबिक जुलाई 2025 में उसकी मुलाकात अभिषेक नगर निवासी विशाल पुरी गोस्वामी से हुई थी। युवती ने किराए का मकान तलाशने की बात कही जिसके बाद आरोपी ने उसे सिविल लाइन क्षेत्र में मकान दिलाया।आरोप है कि अगस्त में सहेली के घर पर नहीं होने के दौरान आरोपी रात करीब 10 बजे पहुंचा और युवती के साथ जबरदस्ती अनाचार किया। युवती के गर्भवती होने पर आरोपी द्वारा दवाई देकर गर्भपात कराने और बाद में शादी से इनकार करने का भी आरोप है। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भिलाई स्टील प्लांट को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने उद्योगपति गौतम अडानी के संभावित BSP दौरे को लेकर बीजेपी और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर अडानी भिलाई स्टील प्लांट का दौरा करने वाले थे तो सरकार को इसका स्पष्ट जवाब देना चाहिए। सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि अडानी जहां जाते हैं वहां सरकारी संपत्तियों को खरीदने की चर्चाएं सामने आती हैं और केंद्र सरकार उनका समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से संभावित BSP दौरे को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ के कोयला खनिज और जंगलों समेत प्राकृतिक संसाधनों पर भी अडानी समूह की नजर है। उन्होंने कहा कि अगर अडानी का भिलाई दौरा नहीं था तो बीजेपी को इसका खंडन कर देना चाहिए जिससे इस पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट हो सके।vo