Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
17-Oct-2026

जबलपुर में आगामी प्रतिमा विसर्जन पर्व को सुचारू और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी क्रम में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय और नगर निगम कमिश्नर राम प्रकाश अहिरवार ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की टीम के साथ हनुमानताल तालाब ग्वारीघाट भटौली और तिलवारा स्थित विसर्जन कुंडों का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विसर्जन स्थलों पर सफाई व्यवस्था पहुंच मार्गों के दुरुस्तीकरण पर्याप्त प्रकाश तैराकों व नाविकों की तैनाती तथा व्यवस्थित पार्किंग के संबंध में संबंधित विभागों को तत्काल कदम उठाने के कड़े निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को विसर्जन के दौरान किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही एसपी सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों ने प्रशासनिक टीमों के साथ अपने-अपने अनुभागों के विसर्जन कुंडों का जायजा लेकर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। धनवंतरी नगर चौकी क्षेत्र स्थित जसूजा सिटी में गरबा पंडाल के भीतर प्रवेश को लेकर उस वक्त जबरदस्त तनाव फैल गया जब प्रतिभागियों की आईडी जांच को लेकर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच तीखी झड़प और झूमाझटकी हो गई। इस दौरान संगठन की महिला पदाधिकारियों ने महिला बाउंसरों पर गंभीर मारपीट के आरोप लगाए हैं। इस घटना से आक्रोशित संगठन के कार्यकर्ताओं ने तुरंत जसूजा सिटी के मुख्य मार्ग पर पहुंचकर चक्काजाम कर दिया जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और अफरा-तफरी मच गई। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उग्र प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी। पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद स्थिति शांत हुई जिसके बाद यातायात को सुचारू कराया गया। विजयनगर स्थित मुसकान प्लाजा के पास 15 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे एक आवारा कुत्ते पर कार चढ़ाने की घटना को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि भरत सोनी के नाबालिग बेटे द्वारा कार से कुचलकर घायल किए गए कुत्ते के इलाज की मांग करने पर स्थानीय लोगों के साथ गाली-गलौज और अभद्रता की गई जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना से आक्रोशित जेडी कॉलोनी के रहवासी और समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा तुरंत विजयनगर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाते हुए मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।