Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
17-Oct-2026

रात 8 बजे घर से निकली थी बच्ची नहीं लौटी वापस मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके से एक बेहद दर्दनाक और इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. बैरागढ़ के मुख्य बाजार के पीछे कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पास स्थित एक वीरान खंडहरनुमा इमारत की तीसरी मंजिल पर 12 साल की मासूम बच्ची का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी और भारी आक्रोश फैल गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में मोइन खान नामक एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है. 11 जिलों में इंदौर जैसे जलसंकट की आहट इंदौर जैसे जलसंकट की आहट मध्य प्रदेश के 11 जिलों में सुनाई देने लगी है। इन जिलों में सामान्य से 80% या उससे कम बारिश हुई है। नदियों में पानी कम है और डैम भी पूरी तरह नहीं भर सके हैं। ऐसे में गर्मी से पहले ही जलसंकट का खतरा बढ़ने लगा है।इंदौर की 40 लाख आबादी को पानी देने वाले जलस्रोत भी खाली होने लगे हैं। भीषण जलसंकट की आशंका को देखते हुए नगर निगम ने सरकार से 50 करोड़ रुपए का पैकेज मांगा है। जबलपुर में नाबालिग ने कार से स्ट्रीट डॉग को रौंदा...चारों पैर टूटे शहर के मुस्काना प्लाजा के पास स्थित जेडी कॉलोनी में एक स्ट्रीट डॉग को कार से कुचलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक नाबालिग ने कार से डॉग को रौंद दिया जिससे उसके चारों पैर टूट गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार रात डॉग लवर्स और स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। इसके बाद वे मामले की शिकायत लेकर विजय नगर थाने पहुंचे। लोगों ने घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तीन साल के बेटे के सामने जमीन पर पटककर पिटाई बुरहानपुर में एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो शनिवार को सामने आया है। घटना 11 अक्टूबर की रात मालवीय वार्ड में हुई थी। बताया जा रहा है कि देवी प्रतिमा स्थापना के दिन किसी बात को लेकर युवक और पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ जिसके बाद युवक के साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। ग्वालियर-उज्जैन समेत 21 जिलों में आज बारिश मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है लेकिन बारिश का दौर अब भी जारी है। पिछले दो दिनों से ग्वालियर चंबल और उज्जैन संभाग में बारिश हो रही है। मौसम केंद्र भोपाल ने शनिवार को प्रदेश के 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।