Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
27-Oct-2026

सीएम मोहन यादव बोले पाकिस्तान भारत में बम फोड़ने आ सकता है क्या? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल के ओरिएंटल कॉलेज में छात्र-युवा संवाद के दौरान पाकिस्तान का जिक्र करते हुए छात्रों से सवाल किया- क्या पाकिस्तान भारत में बम फोड़ने आ सकता है? छात्रों ने जवाब दिया- नहीं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जोरदार तालियां बजाइए। भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा से लेकर राम मंदिर और देश की आर्थिक स्थिति तक के मुद्दों पर अपनी बात रखी। कैबिनेट में करप्शन का मुद्दा CM बोले-ऐसा नहीं चलेगा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में नगरीय निकायों में खरीदी के दौरान कथित भ्रष्टाचार और इस मामले में की गई कार्रवाई का मुद्दा उठा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में कैंपा फंड के ₹2050 करोड़ के प्लान को मंजूरी दी गई। वहीं 21 और 22 दिसंबर को मंत्रियों का चिंतन शिविर आयोजित करने की तैयारी है। इसमें सरकार के तीन साल के कामकाज की समीक्षा के साथ आगामी वर्ष की रूपरेखा तय की जाएगी। कमलनाथ सरकार गिरने पर दिग्विजय को सज्जन वर्मा ने घेरा मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिरने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान पर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने एक बार फिर से दोषी ठहराया है। वर्मा ने दिग्विजय सिंह के बयान को असमय बताते हुए कहा कि सरकार गिरने के लिए जितने दोषी कमलनाथ थे उतने ही दिग्विजय सिंह भी थे। उधर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस मामले में तंज कसा है। भोपाल में हार्ड लैंडिंग के बाद इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर मंगलवार को दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग के बाद विमान की तकनीकी जांच की गई। जांच में विमान को उड़ान के लिए अनुपयुक्त पाया गया जिसके बाद फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। कटनी में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के ठिकानों पर आयकर छापा कटनी में मंगलवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चमनलाल आनंद के माधव नगर स्थित घर और उनकी सॉ मिल पर एक साथ कार्रवाई की।अधिकारियों की टीम दोनों ठिकानों पर दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रही है। सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस और हथियारबंद जवान तैनात किए गए हैं। मुरैना-कूनो के 19 महीने के चीते को गोली मारी मौत कूनो नेशनल पार्क से निकलकर मुरैना पहुंचे 19 महीने के मादा चीते को गोली मार दी गई। गोली लगने से चीते की मौत हो गई है। रविवार को बछड़ों का शिकार करने के बाद चीते पर हमला किया गया था। पहले जानकारी सामने आई थी कि ग्रामीणों ने चीते को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया था। निर्माणाधीन चिरायु अस्पताल में हादसा लापरवाही के आरोप राजधानी भोपाल के टीटी नगर इलाके के जवाहर चौक स्थित निर्माणाधीन चिरायु अस्पताल में सोमवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां चेन की मदद से खड़ा किया जा रहा करीब दो टन वजनी गैस सिलेंडर 53 वर्षीय मजदूर घनश्याम रैकवार के ऊपर गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। घटना 26 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे की है। मंगलवार को हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एमपी में अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी बंगाल की खाड़ी में उठा साइक्लोन अर्नब तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसका असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 28 29 और 30 अक्टूबर को प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में इसका असर ज्यादा देखने को मिलेगा। इससे खेतों में खड़ी धान की फसल को नुकसान होने की आशंका है। तेज हवा के साथ बारिश होने से खेतों में पककर तैयार धान की फसल गिर सकती है।