Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
16-Oct-2026

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या चेस्ट पेन के चलते देहरादून के निजी अस्पताल में भर्ती। गौरतलब है की मंत्री रेखा आर्या ने वीरवार को सोशियल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया की उनके पति गिरधारी लाल साहू ने उनको मारने के लिए सुपारी दी है जिसके बाद पूरे उत्तराखंड में हड़कंप मच गया इसके बाद मंत्री रेखा आर्या की अचानक तबीयत बिगड़ पर उनको देहरादून के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंत्री का उपचार कर रहे डॉक्टर ने बताया कि मंत्री रेखा आर्य का शुरू में थोड़ा ब्लड प्रेशर बढ़ था लेकिन अब स्थिर है और मंत्री फिलहाल रेस्ट कर रही है और डॉक्टर्स ने उम्मीद जताई है मंत्री जल्द स्वस्थ हो कर घर लौटेंगी। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग और भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के विरोध में देहरादून में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित वीआईपी की भूमिका को सार्वजनिक करने की मांग उठाई। इसके साथ ही कांग्रेस ने भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर भी सरकार को घेरने का प्रयास किया। कांग्रेस की ओर से निकाली गई बाइक रैली देहरादून के शिमला बाईपास से शुरू हुई। रैली जीएमएस रोड और बल्लूपुर होते हुए घंटाघर पहुंची जहां इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन का समापन किया गया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद नेताओं ने इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में संचालित विभिन्न आयुष योजनाओं और राजकीय आयुष चिकित्सालयों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि टनकपुर में आयुष मिशन के तहत बन रहे 50 शैय्या वाले आयुष चिकित्सालय का 80 प्रतिशत और कोटद्वार में 65 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। दिनापुर पथरी में 10 शैय्या वाले आयुष चिकित्सालय का निर्माण पूरा हो गया है जबकि भीमताल में निर्माणाधीन चिकित्सालय का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। मंत्री मदन कौशिक ने टिहरी के जाखणीधार में 50 शैय्या वाले आयुष चिकित्सालय के लिए जल्द स्थान चयन कर निर्माण शुरू करने और पिरान कलियर में प्रस्तावित 50 शैय्या वाले यूनानी चिकित्सालय के संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के स्वास्थ्य हाल जानने के लिए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल कृष्णा हॉस्पिटल पहुंची। कैबिनेट मंत्री से मिलने के बाद राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि ये मामला पूरी तरह से ये पारिवारिक मामला है ओर कैबिनेट मंत्री ने पूरा प्रयास किया है कि इस पारिवारिक मामले को सुलझाया जा सके लेकिन जब सीमाएं पार हो गई तो उन्होंने कानून की शरण ली है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा महिला आयोग पूरी तरह से कैबिनेट मंत्री के साथ खड़ा ओर पर पुलिस से भी इस मामले कड़ी कार्यवाही करने कि मांग की है। देहरादून के परेड ग्राउंड में इस बार बन्नू बिरादरी के 79वें दशहरा उत्सव का मुख्य आकर्षण 181 फीट ऊंचा रावण और 70-70 फीट के कुंभकरण व मेघनाथ होंगे जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 60 फीट अधिक ऊंचा है। दशहरा कमेटी के अध्यक्ष संतोख नागपाल ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और लंका को भी भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत गोपीनाथ मंदिर से निकलने वाली शोभायात्रा से होगी 20 अक्टूबर को शाम 5 बजे लंका दहन और 6:05 बजे रावण दहन किया जाएगा। इस उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कैबिनेट मंत्री खजन दास और मेयर सौरभ थामलियाल उपस्थित रहेंगे और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष एंट्री द्वार बनाए जा रहे हैं साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन से बात हो चुकी है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी का इंतजार कर रहे पर्यटकों के लिए खुशखबरी है l 15 अक्टूबर से प्रसिद्ध बिजरानी पर्यटन जोन पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है पहले ही दिन सुबह और शाम की सभी सफारी स्लॉट फुल रहे देशी-विदेशी पर्यटकों में बाघ के दीदार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला वहीं जोन खुलने से रामनगर के पर्यटन कारोबारियों को भी अच्छे सीजन की उम्मीद जगी है l नैनीताल जिले के रामनगर स्थित कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी जोन को आज विधिवत रूप से खोल दिया गया l क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट पार्क वार्डन बिंदरपाल सिंह और वन विभाग के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर पर्यटकों की जिप्सियों को जंगल सफारी के लिए रवाना किया l पहले दिन सुबह की पाली में 30 और शाम की पाली में 30 जिप्सियों से सफारी संचालित की जा रही हैदोनों पालियों के सभी स्लॉट पहले ही बुक हो चुके हैं. पर्यटक बाघ के साथ हाथी हिरण और विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों को देखने के लिए उत्साहित नजर आए l