Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
16-Oct-2026

दिल्ली में आज कॉकरोच पार्टी की तिरंगा रैली 6000 पुलिसकर्मी CAPF के 22 हजार जवान तैनात कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) शुक्रवार शाम 5 बजे दिल्ली में कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली करने जा रही है। पार्टी की मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की है। साथ ही वह आशुतोष रांका और सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने का विरोध करेगी।हालांकि कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में 5000 पुलिसकर्मी और CAPF के 22 हजार जवान तैनात किए गए हैं। इन इलाकों में BNSS की धारा 163 लागू है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर को आम लोगों के लिए बंद रखने का फैसला किया है। NDMC ने इसकी साफ वजह नहीं बताई है। पटाखे पूरे साल बैन बनाने-बेचने पर रोक नहीं बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को सार्वजनिक सड़कों गलियों और फुटपाथों पर पटाखे फोड़ने पर लगी रोक पूरे साल लागू कर दी। यह रोक नवरात्रि दिवाली क्रिसमस और अन्य सभी त्योहारों पर लागू होगी।आदेश पूरे महाराष्ट्र में त्योहारों के जुलूसों के दौरान शोर और वायु प्रदूषण रोकने के लिए दिया गया है। जस्टिस गिरीश एस. कुलकर्णी और जस्टिस नीला के. गोकले की खंडपीठ ने यह निर्देश दिया। IAS पर महिला अफसर को गाली देने का आरोप जम्मू-कश्मीर में एक IAS अधिकारी का महिला अफसर को गाली देने का वीडियो सामने आया है। वर्चुअल मीटिंग में IAS अधिकारी कुमार राजीव रंजन महिला अफसर बेनिश वानी पर चिल्लाते और उन्हें सस्पेंड करने के साथ नौकरी से निकालने की धमकी देते सुनाई दे रहे हैं।यह घटना मिशन युवा की समीक्षा मीटिंग के दौरान हुई। मीटिंग में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की भूमिका पर चर्चा हो रही थी। उस समय रंजन जम्मू-कश्मीर के श्रम एवं रोजगार विभाग में सचिव के पद पर तैनात थे। PM मोदी 11 दिसंबर को कनाडा जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 से 12 दिसंबर को कनाडा के दौरे पर रहेंगें। इस दौरान दोनों देशों के बीच ट्रेड डील पर बातचीत होगी। भारत-कनाडा व्यापार समझौते (CEPA) पर हस्ताक्षर होने की संभावना भी है। इसके तहत दो देश व्यापार निवेश और कारोबार बढ़ाने के लिए नियम तय करते हैं।भारत और कनाडा 2030 तक आपसी कारोबार को बढ़ाकर सालाना 7 लाख करोड़ रुपए करना चाहते हैं। अभी दोनों देशों के बीच करीब 3 लाख करोड़ रूपए का व्यापार होता है। चेतन शर्मा बोले- गेंदबाजों के लिए मददगार पिचें बनाएं BCCI BCCI के पूर्व चीफ सिलेक्टर और क्रिकेटर चेतन शर्मा ने BCCI से गेंदबाजों के लिए मददगार पिचें बनाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा- ‘टी-20 क्रिकेट में बल्लेबाजों के अनुकूल पिचों से बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बिगड़ रहा है।’ चेतन ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान कहा- ‘मैं मानता हूं कि गेंदबाज रन देने के लिए मैदान पर आते हैं। लेकिन उन्हें इतना मत मारिए कि वे दोबारा मैदान पर आना ही न चाहें।’ राजस्थान में तेज बारिश के साथ ओले गिरे राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम बदल गया है। गुरुवार को 7 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। बारिश और ओले गिरने से तापमान 5 डिग्री तक गिर गया है। आज भी 7 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है।