MP में आज से 4 दिन आंधी-बारिश मध्य प्रदेश में गुरुवार से अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट है। ग्वालियर और चंबल संभाग में ज्यादा असर रहेगा जबकि उज्जैन सागर और रीवा संभाग के कुछ जिले भी भीगेंगे।गुरुवार को 7 जिले- ग्वालियर शिवपुरी श्योपुर मुरैना भिंड नीमच और मंदसौर में बारिश का दौर रहेगा जबकि 16 17 और 18 अक्टूबर को बारिश का दायरा बढ़ जाएगा। यहां 30 से 40Km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान भी है।मौसम केंद्र (IMD) भोपाल के मुताबिक उत्तरी हिस्से में एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) और नए चक्रवात की वजह से प्रदेश में असर देखने को मिलेगा। इस वजह से 15 से 18 अक्टूबर के बीच चेतावनी जारी की गई है। बिना नंबर की स्कॉर्पियो से मिले 1.29 करोड़ कैश मंदसौर पुलिस ने बिना नंबर की स्कॉर्पियो से एक करोड़ 29 लाख कैश पकड़ा है। रकम कार में अलग-अलग बॉक्स बनाकर छिपाई गई थी। मामले में उत्तर प्रदेश के दो लोगों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि रकम किसकी है कहां से आई और कहां ले जाई जा रही थी? इसके नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े होने की आशंका है।दरअसल शामगढ़ थाना पुलिस को टिप मिली थी कि बरखेड़ा उदा गांव के सरपंच भवानी शंकर मीणा के घर दो संदिग्ध लोग पहुंचे हैं। उनकी स्कॉर्पियो में अवैध कैश है। टीचर ने छड़ी से पीटा कहा- किसी को बताना मत बालाघाट के लांजी क्षेत्र के बड़गांव-क स्थित विष्णुटोला प्राथमिक शाला में पांचवीं के छात्र की शिक्षक द्वारा पिटाई का मामला सामने आया है। घटना बुधवार दोपहर की है।गणित का सवाल हल नहीं करने पर शिक्षक रूपचंद खरे ने छात्र को लकड़ी की छड़ी से पीटा। देर रात उसे सिविल अस्पताल लांजी में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए पुलिस को सूचना भेजी है। तेज आवाज में डीजे बजाने पर पुलिस की कार्रवाई जबलपुर में नवदुर्गा पर्व के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर पुलिस ने गोरखपुर और बेलबाग क्षेत्र में दो वाहनों को जब्त किया है। दोनों मामलों में डीजे बजाने की अनुमति नहीं दिखाई गई। पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। बेलबाग के मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 भी लगाई गई है। हकीकत अब कैमरे में कैद होगी ट्रेनों में टिकट चेकिंग के दौरान यात्री और रेलवे कर्मचारियों के बीच होने वाले विवादों की हकीकत अब कैमरे में कैद होगी। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने टिकट चेकिंग स्टाफ के लिए 56 बॉडी वियरिंग कैमरों का ऑर्डर दिया है। इन कैमरों में कर्मचारी और यात्री के बीच होने वाली बातचीत रिकॉर्ड होगी। इससे शिकायतों की जांच में दोनों पक्षों की बात और घटनाक्रम की पुष्टि करना आसान होगा। रेलवे का मानना है कि इस पहल से टिकट चेकिंग की प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और यात्रियों के साथ कर्मचारियों को भी सुरक्षा मिलेगी।