Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
14-Oct-2026

धीरेंद्र शास्त्री बोले- गरबा पंडाल में गोमूत्र पिलाकर दें एंट्री बेटियो! तुम दुर्गा बनना काली बनना लेकिन कभी ना बुर्के वाली बनना। नवरात्र का पर्व चल रहा है। गरबा में धर्म विरोधी नाम बदलकर आएंगे इसलिए गरबा पंडाल में बाहरी लोगों को गोमूत्र पिलाकर एंट्री दी जानी चाहिए। कम से कम उनकी घर वापसी तो हो जाएगी।यह बात बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कही। दरअसल धीरेंद्र शास्त्री 11 अक्टूबर से सनातन हिंदू एकता रथयात्रा निकल रहे हैं जो 13 अक्टूबर की रात सागर के गढ़ा कोटा पहुंची। यहां बस स्टैंड में कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नवरात्र और गरबा का जिक्र करते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की। 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को आज मिलेंगे 1500-1500 रुपए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज को उमरिया जिले के गुरुवाही गांव से लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी करेंगे। सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के अकाउंट में 1500-1500 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री 144.15 करोड़ रुपए की लागत के 136 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। मंगलवार रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल मध्यप्रदेश में मंगलवार रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। राज्य सरकार ने आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर 11 जिलों में कलेक्टरों की नई पदस्थापना की है। सुखवीर सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया है। वे लोक निर्माण विभाग (PWD) का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। भरत यादव को जनसंपर्क विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।तबादलों में हरदा और नर्मदापुरम के कलेक्टरों को भी बदला गया है। सूत्रों के मुताबिक मूंग खरीदी आंदोलन के दौरान प्रभावी भूमिका नहीं निभाने के चलते दोनों जिलों में बदलाव किया गया। वहीं पन्ना में केन-बेतवा परियोजना से जुड़े मामले में लापरवाही के आरोपों के बीच कलेक्टर ऊषा परमार को हटाया गया है। इंदौर के हेड कॉन्स्टेबल के पास 6.26 करोड़ की प्रॉपर्टी लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार सुबह इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTC) में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई की।लोकायुक्त इंदौर और उज्जैन की संयुक्त टीम ने सुबह 6 बजे से देवास स्थित उसके निवास सहित इंदौर और देवास के 15 ठिकानों पर सर्चिंग शुरू की। शुरुआती जांच में आरोपी के पास करीब 6.26 करोड़ रुपए की अनुपातहीन संपत्ति मिलने की बात सामने आई है। लोकायुक्त के अनुसार यह संपत्ति उसकी आंकी गई आय से करीब 223 फीसदी ज्यादा है। 3 दिन MP के 20 जिलों में आंधी-बारिश के आसार मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम केंद्र (IMD) भोपाल के अनुसार उत्तरी हिस्से में एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) और नए चक्रवाती तंत्र के असर से 15 से 17 अक्टूबर तक 20 जिलों में मौसम बदलेगा।इस दौरान तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश का अनुमान है। हालांकि भोपाल इंदौर और उज्जैन संभाग में अलर्ट जारी नहीं किया गया है।