Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
12-Oct-2026

एंकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिघांर ने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है उन्होंने स्वामित्व योजना पर बयान देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की कोई अधिकारी कर्मचारी नहीं सुन रहा है । स्वामित्व योजना को लेकर पटवारी रजिस्ट्री करने को तैयार नहीं है । क्योंकि सरकार उन्हें बलि का बकरा बना रही है । छोटे कर्मचारीयों की बजाए सरकार को बड़े अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय करनी चाहिए । लेकिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ऐसा नहीं कर पा रहे हैं उनकी कोई सुन नहीं रहा है । और वह इसीलिए छोटा अधिकारी पटवारी को बलि का बकरा बना रहे हैं उन्होंने कहा कि वह पटवारीयों के साथ हैं ।