मोदी बोले- जितना पीछे देखूं उतनी विनम्रता आती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बतौर CM और PM 25 साल का कार्यकाल पूरा किया। दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में बोले- मैं एंबीशन नहीं मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं। जीवन में क्या बनूंगा कभी सोचा ही नहीं। जिसने गिराया उसी ने खड़ा होना सिखाया।उन्होंने कहा जिसने मेरा विरोध किया उसने मुझे लोकतंत्र की शक्ति समझाई। मैंने ईश्वर से मांगा की कि सीखना कभी कम न हो।पीएम मोदी ने कहा “आज जितना पीछे मुड़कर देखता हूं उतना कृतज्ञता का भाव ही आता है। हर घटना ने मुझे कुछ न कुछ ही सिखाया है। मुझे नम्र होना सिखाया। मुख्य चुनाव आयुक्त का 2 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा टला मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का 7 और 8 अक्टूबर को होने वाला छत्तीसगढ़ दौरा टाल दिया गया है। दौरे में ज्ञानेश कुमार को दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी माता मंदिर बस्तर के चित्रकोट वॉटरफॉल और कवर्धा के भोरमदेव मंदिर जाना था। मानसून सत्र स्थगित होने के बाद भी खत्म नहीं हुआ संसद के मानसून सत्र की बैठकें खत्म हुए करीब दो माह होने वाले हैं लेकिन सत्र औपचारिक रूप से समाप्त नहीं हुआ। इसके बाद विशेष सत्र की अटकलें हैं। लोकसभा और राज्यसभा को 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया था।मंगलवार तक सत्रावसान की अधिसूचना जारी नहीं हुई। इस तरह दोनों सदन 54 दिन से बिना सत्रावसान के हैं। दोनों सदनों के एक साथ बिना सत्रावसान रहने की सबसे लंबी अवधि है। प्रेमानंदजी के शिष्य का चौथा वीडियो वृंदावन में संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण का सुसाइड से पहले का चौथा वीडियो सामने आया है। इसमें वे कमरे से निकलकर सीढ़ियों की तरफ जाते दिख रहे हैं। उन्होंने सफेद रंग का हाफ कुर्ता और पीले रंग की धोती पहन रखी है। 25 साल के रसिक दुलारी लड़खड़ाते और धोती को ठीक करते हुए गैलरी की तरफ धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। देखने से ऐसा लग रहा है कि जैसे उनके पैर या शरीर में कहीं चोट लगी है। वे 19 कदम चलते हैं फिर सीढ़ियों पर चढ़ने के लिए गैलरी से दूसरी तरफ मुड़ जाते हैं। यूपी के 7 जिलों में बाढ़लखनऊ में 6 दोस्त बहे देश के ज्यादातर राज्यों से मानसून लौट चुका है। हालांकि मध्य प्रदेश के 16 जिलों में चक्रवात के असर के चलते अगले 3 दिन बारिश होने का अनुमान है। वहीं उत्तराखंड बिहार हरियाणा झारखंड उत्तर प्रदेश हिमाचल प्रदेश छत्तीसगढ़ और पंजाब में बारिश की संभावना है। पहाड़ों पर हुई बारिश से यूपी में 10 नदियां उफान पर हैं। लखनऊ और सीतापुर समेत 7 जिलों में और गोंडा के 10 गांवों में अभी भी बाढ़ है। लखनऊ के इटौंजा में बाढ़ के पानी के तेज बहाव में 6 दोस्त बह गए। एक की मौत हो गई। 5 को बचा लिया गया। उन्नाव में दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई।