पार्षद पर घर में घुसकर मारपीट और रुपये मांगने का आरोप पुलिस चौकी में शिकायत सेवा संकल्प अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर सांसद ने किया शुभारंभ उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर हेलमेट पहनने पर दिया जोर गांधी जयंती पर भाजपा ने वार्ड 42 में चलाया स्वच्छता अभियान सफाई कर्मियों का किया सम्मान योग और शोध की बारीकियां जानने हरिद्वार रवाना हुईं कन्या महाविद्यालय की छात्राएं न्यूटन चिखली निवासी पवन साहू ने वार्ड नंबर 9 के भाजपा पार्षद जयंत राय के खिलाफ गाली-गलौज घर में घुसकर मारपीट रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए न्यूटन चिखली पुलिस चौकी में शिकायत दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार पवन साहू अपनी भतीजी को देखने जिला अस्पताल छिंदवाड़ा गया था। इसके लिए उसने जयंत राय की कार उपयोग करने की अनुमति ली थी। बाद में अस्पताल के बाहर फाइनेंस कंपनी द्वारा कार जब्त किए जाने के बाद विवाद शुरू होने का आरोप है। शिकायतकर्ता का कहना है कि 2 अक्टूबर को जयंत राय उसके घर आया और कथित तौर पर गाली-गलौज व मारपीट करते हुए रुपये की मांग की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को दी शिकायत में पवन ने अपने परिवार को खतरा बताते हुए सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की मांग की है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सांसद विवेक बंटी साहू ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव रमेश पोपली धर्मेंद्र मिगलानी सहित वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे।शिविर में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ आयुष्मान भारत योजना की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने स्वास्थ्य स्वच्छता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में जनभागीदारी की अपील की गई। उत्कृष्ट विद्यालय में ट्रैफिक एंड रोड सेफ्टी अवेयरनेस फाउंडेशन सोसाइटी मध्य प्रदेश के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यातायात डीएसपी टीआई सूबेदार सहित समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों सड़क हादसों से बचाव और सुरक्षित सफर के प्रति जागरूक किया। गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने वार्ड 42 में स्वच्छता अभियान चलाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और नगर निगम के सफाई कर्मियों का सम्मान किया। वरिष्ठ भाजपा नेता विजय झांझरी के मार्गदर्शन और पार्षद संदीप सिंह चौहान की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया गया। राजमाता सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय की छात्राओं का दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए 3 से 9 अक्टूबर तक हरिद्वार प्रवास पर रहेगा। इस दौरान छात्राएं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के योग सेंटर का भ्रमण कर योग की आधुनिक तकनीकों शोध कार्यों और उनसे होने वाले लाभों की जानकारी प्राप्त करेंगी। जेल में महिला बंदियों को हुनर सिखाएगा इनर व्हील क्लब आत्मनिर्भर बनाने की पहल महिला बंदियों को जेल से बाहर निकलने के बाद आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब 304 छिंदवाड़ा ने पहल शुरू की है। क्लब अध्यक्ष माही खंडेलवाल के नेतृत्व में सदस्याओं ने जिला जेल पहुंचकर महिला बंदियों से मुलाकात की और उन्हें मेहंदी सिलाई-कढ़ाई सहित विभिन्न रोजगारपरक हुनर सिखाने की जानकारी दी। डेनियलसन कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला महिला स्वास्थ्य और प्राकृतिक जीवनशैली पर चर्चा आदर्श फाउंडेशन नेमा क्षारसूत्र संस्थान एवं डेनियलसन डिग्री महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। प्राचार्य श्रीमती स्मृति हाबिल के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को महिला स्वास्थ्य मासिक धर्म संबंधी समस्याओं हार्मोनल असंतुलन आयुर्वेद प्राथमिक उपचार और प्राकृतिक जीवनशैली की जानकारी दी गई। आंगन मिलन समारोह में आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान । सेवा संकल्प अभियान के तहत चंदनगांव के आंगनवाड़ी वार्ड क्रमांक 36 में ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान कर उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किए। यादव ने कहा कि ये कार्यकर्ता शासन और समाज के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं जो महिलाओं बच्चों और जरूरतमंद परिवारों तक योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान पूर्व महापौर कांता सदारंग पार्षद दिवाकर सदारंग सहित जनप्रतिनिधि अधिकारी कार्यकर्ता और हितग्राही मौजूद रहे।