अंतर्राष्ट्रीय
मध्य प्रदेश बीजेपी कार्यालय में नव-नियुक्त प्रभारी बिप्लब कुमार देब और सह-प्रभारी रेखा वर्मा की मौजूदगी में कोर कमेटी की अहम बैठक हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत 18 दिग्गज नेताओं ने इसमें शिरकत की। बैठक में सत्ता और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बिठाने हारे हुए बूथों को मजबूत करने तथा छूटे हुए वर्गों को पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर गहन मंथन हुआ। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राहुल गांधी के बालाघाट दौरे पर तीखा हमला बोलते हुए सवाल उठाया कि जब लखीराम कांवरे की हत्या हुई थी तब वे क्यों नहीं आए थे। नए नेतृत्व के सामने अब संगठन को और अधिक धारदार बनाने की बड़ी चुनौती है।