Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
29-Sep-2026

28 अक्टूबर से पहले होगा विधानसभा सत्र जल्द होगा निर्णय : सीएम उत्तराखंड का विधानसभा सत्र होना है ओर सूत्रों की माने तो विधानसभा सत्र सरकार गैरसैंण में कराने जा रही है। इसके लिए कैबिनेट ने मुख्यमंत्री धामी को अधिकृत किया हुआ है जिनका निर्णय आना अभी बाकी है। चुनावी वर्ष होने के नाते भी सरकार गैरसैंण सत्र से विशेषकर पर्वतीय जिलों के मतदाताओं को साधने का प्रयास करेगी। इसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 28 अक्टूबर तक हमे विधानसभा का सत्र करना है इसके लिए हम जल्दी बैठेंगे अभी हमारी कैबिनेट की बैठक भी होने वाली है उसके बाद निर्णय लेंगे। देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों के फर्जी निस्तारण की पोल खोल दी है। उन्होंने चकराता रोड शिमला बाईपास और जीएमएस रोड का स्थलीय निरीक्षण किया। शिमला बाईपास रोड की बदहाली को संतुष्ट दिखाकर फोर्स क्लोज की गई एक शिकायत की सच्चाई जानने के लिए डीएम ने खुद मौके से ही शिकायतकर्ता को फोन किया। निरीक्षण के बाद डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशानुसार मौसम ठीक होते ही पीडब्ल्यूडी (PWD) कार्य शुरू करेगा और 15 अक्टूबर तक हर हाल में सड़कें गड्डामुक्त की जाएंगी। अनधिकृत रूप से काम करने पर एडीबी (ADB) को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने चेतावनी दी कि बिना अनुमति खुदाई या लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई होगी। देहरादून के दून विश्वविद्यालय की मेस के खाने में सोमवार रात कीड़ा मिलने पर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। भोजन की खराब गुणवत्ता और अव्यवस्था से नाराज छात्र-छात्राओं ने देर रात कुलपति आवास का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही पुलिस और विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत की। छात्रों का आरोप है कि मेस के खाने और साफ-सफाई को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं लेकिन व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। उग्र छात्रों ने मेस के भोजन की उच्च स्तरीय जांच कराने नियमित निगरानी रखने और साफ-सफाई सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देहरादून में चल रहे उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) के फाइनल मैच में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के कॉन्सर्ट को लेकर विरोध शुरू हो गया है। 1 अक्टूबर को प्रस्तावित इस कार्यक्रम के खिलाफ मूल निवास भू-कानून संघठन के संयोजक मोहित डिमरी अपने समर्थकों के साथ क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (CAU) के राज्य कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। विरोधकर्ताओं का कहना है कि मासूम शर्मा के कॉन्सर्ट का उत्तराखंड में कड़ा विरोध किया जाएगा और इसे रद्द किया जाना चाहिए। वहीं CAU के सीईओ मोहित डोभाल ने बताया कि ज्ञापन को क्रिकेट काउंसिल को सौंप दिया जाएगा और कार्यक्रम पर अंतिम निर्णय काउंसिल द्वारा ही लिया जाएगा। हरिद्वार कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप ने प्रशासनिक समीक्षा के बाद महत्वपूर्ण अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि कुंभ के तहत अधिकतर स्थायी निर्माण कार्य तेज गति से चल रहे हैं जबकि बारिश थमने के बाद कैंप स्थलों की समतलीकरण और अस्थायी कार्यों की शुरुआत कर दी गई है। कमिश्नर के अनुसार मेला क्षेत्र में पेयजल पाइपलाइन और बिजली लाइनों से संबंधित सभी टेंडरों को मंजूरी और शासनादेश जारी कर दिए गए हैं। संपूर्ण व्यवस्था को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के लिए मेला अधिकारी को नियमित मॉनिटरिंग का जिम्मा सौंपा गया है। सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तराखंड में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सेवायोजन विभाग देहरादून में नियमित रोजगार मेलों का आयोजन कर रहा है। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने युवाओं से इन मेलों में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की है। इस मेले में 19 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा ले रही हैं जो 10वीं 12वीं आईटीआई डिप्लोमा और स्नातक पास अभ्यर्थियों की भर्ती कर रही हैं। ऑल इंडिया इंफॉर्मेशन सिस्टम्स लिमिटेड की सीनियर एचआर निदा फातिमा ने बताया कि फ्लिपकार्ट के लिए वेयरहाउस और डिलीवरी पदों पर सीधी भर्ती की जा रही है। 26 दिन के काम पर 17000 से 22000 रुपये तक सीटीसी वेतन ईपीएफ बोनस और एक समय का मुफ्त भोजन दिया जा रहा है।