उज्जैन में शाही मस्जिद को खुद तोड़ रहा मुस्लिम समाज सुबह पथराव हुआ आंसू गैस छोड़ी गई| EMS TV उज्जैन में सड़क चौड़ी करने के शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़ने पर सोमवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। पुलिस पर पथराव हुआ और आंसू गैस के गोले दागे गए। एक थाना प्रभारी घायल हो गईं।इस बीच सूत्र बताते है कि मुस्लिम समाज के लोगों ने खुद ही मस्जिद को तोड़ना शुरू कर दिया है। मस्जिद का करीब 9 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा हिस्सा तोड़ा जाना है। हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में सोमवार को ही इस पर सुनवाई होनी है।उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ के लिए कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक की 900 मीटर सड़क 15 मीटर चौड़ी की जा रही है। इसके लिए ही इमारतों को तोड़ा जा रहा है। #Ujjain #UjjainNews #ShahiMasjid #Simhastha2028 #RoadWidening #MadhyaPradesh #UjjainUpdate #PoliceClash #TearGas #BreakingNews #Simhastha #MahakalCity #MPNews #LatestNews #EMSNews