Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
28-Sep-2026

खरगोन में 3 करोड़ की गांजे की खेती का भंडाफोड़ 60 क्विंटल पौधे जब्त मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में पुलिस ने गांजे की अवैध खेती का बड़ा खुलासा किया है। चैनपुर थाना क्षेत्र के दो गांवों में कार्रवाई कर पुलिस ने करीब 3 करोड़ रुपये कीमत के 60 क्विंटल गांजे के पौधे जब्त किए हैं। पहली कार्रवाई ग्राम जामली में की गई जहां पुलिस ने 9391 पौधे जब्त किए। इनका वजन 3765 किलो और कीमत करीब 1 करोड़ 88 लाख रुपये आंकी गई है। वहीं दूसरी कार्रवाई गुवाड़ाव ठाटा फलिया में हुई जहां 5800 पौधे मिले। इनका वजन 2209 किलो और कीमत करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये बताई गई है। दोनों खेत नदी और पहाड़ियों के बीच ऐसे दुर्गम शैडो एरिया में थे जहां मोबाइल नेटवर्क भी उपलब्ध नहीं था। पुलिस टीम ड्रोन की मदद और कई किलोमीटर पैदल चलकर खेतों तक पहुंची। एसपी रविंद्र वर्मा के मुताबिक संयुक्त पुलिस टीम ने पौधों को जब्त किया है। मामले में चार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। खरगोन से ईएमएस न्यूज़ के लिए नाजिम शेख की रिपोर्ट।