Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
30-Sep-2026

मध्यप्रदेश के 4 ऐतिहासिक स्मारकों को मिली सूची में जगह विदिशा की ऐतिहासिक उदयगिरि गुफाएं यूनेस्को की अस्थायी सूची में शामिल हो गई हैं। इससे विदिशा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है। उदयगिरि के अलावा धार जिले की बाघ गुफाएं रातापानी का गिन्नौरगढ़ किला और मुरैना का चंबल मंदिर समूह भी इस सूची में शामिल किए गए हैं।उदयगिरि पहाड़ी करीब एक किमी लंबी है जिसमें कुल 20 गुफाएं हैं। इनमें 18 हिंदू और दो जैन धर्म से संबंधित हैं। गुफाओं में भगवान शिव के शिवलिंग शक्ति रूपा महिषासुर मर्दिनी और भगवान गणेश की प्राचीन प्रतिमाएं मौजूद हैं। गुफा नंबर 4 में अद्वितीय मुखलिंगी शिव के दर्शन होते हैं जबकि गुफा नंबर 6 में वीरता से परिपूर्ण मुद्रा में महिषासुर मर्दिनी की प्रतिमा स्थापित है। भोपाल में रिटायर्ड IAS अफसर की गला रेतकर हत्या भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या कर दी गई है। बुधवार सुबह उनका शव सूरजनगर स्थित घर में मिला। गले पर धारदार हथियार के निशान हैं।रातीबड़ पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में शक अग्रवाल के केयरटेकर वरुण कुमार पर है। वह वारदात के बाद से ही लापता है। उसका सामान भी अग्रवाल के घर में नहीं मिला है। उसे 28 सितंबर को ही पंजाब की एक एजेंसी के जरिए नौकरी पर रखा गया था। शाही मस्जिद के आसपास क्षेत्र में अघोषित कर्फ्यू उज्जैन में सिंहस्थ 2028 कुंभ के चलते सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही शाही मस्जिद को हटाने के दौरान हुए उपद्रव के बाद अब मीनार हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। मंगलवार को मीनार पर मचान बांधने का काम शुरू किया गया। जल्द ही मीनार सहित मस्जिद का संबंधित हिस्सा हटा दिया जाएगा। मस्जिद का हिस्सा तोड़ने को लेकर हुए विवाद के 48 घंटे बाद भी क्षेत्र की 250 से अधिक दुकानें और घर बंद हैं। छत्री चौक और आसपास के इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात हैं। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर रखी है। खिलाड़ियों का एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन एशियन गेम्स 2026 में मध्यप्रदेश की खेल अकादमियों से निकले खिलाड़ियों ने भारतीय दल में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के देव कुमार मीना ने पुरुष पोल वॉल्ट में 5.50 मीटर की छलांग लगाकर अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर किया जबकि मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।वहीं मनीषा कीर ने महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक दिलाया। MP से इसी हफ्ते मानसून की विदाई मध्य प्रदेश से इसी हफ्ते मानसून की विदाई शुरू होगी। यह सबसे पहले उज्जैन और ग्वालियर संभाग के जिलों से लौटेगा। फिर इंदौर भोपाल नर्मदापुरम सागर से वापसी होगी। इससे पहले 3 दिन बूंदाबांदी का दौर चलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा राजस्थान पंजाब के कई जिलों से गुजर रही है और एमपी के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में है।मौसम विभाग के मुताबिक 1 और 2 अक्टूबर को कुछ ही जिलों में बूंदाबांदी होगी। 3 अक्टूबर को पूरे प्रदेश से बारिश के बादल छंट जाएंगे। इसलिए कहीं भी गरज-चमक बारिश होने का अनुमान नहीं है।