सरकार बोली-UPI पर लगने वाला शुल्क 4 हिस्सों में बंटेगा 2000 रुपए से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लगने वाला 0.4% शुल्क यानी MDR ग्राहकों से नहीं लिया जाएगा। सरकार के सूत्रों के मुताबिक MDR का एक भी पैसा सरकारी खजाने में नहीं जाएगा। यह रकम UPI सिस्टम से जुड़े बैंकों और दूसरी संस्थाओं में बांटी जाएगी।सरकार ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के उस आरोप को खारिज किया जिसमें MDR को ग्राहकों पर लगाया जाने वाला टैक्स बताया गया था। सूत्रों ने कहा कि MDR न टैक्स है न सेस और न ही सरचार्ज। कुल MDR में से 40% रकम ग्राहकों के बैंकों को मिलेगी। 30% पेमेंट गेटवे 20% UPI ऐप और बाकी 10% रकम UPI ऐप के प्रायोजक बैंक को मिलेगी। सेंसेक्स में 100 अंक की बढ़त शेयर बाजार में आज यानी 25 सितंबर को बढ़त है। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 73700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की बढ़त है ये 23100 पर कारोबार कर रहा है। ऑटो और रियल्टी शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है। जियो पंप पर 50 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं मिलेगा जियो और नायरा ने अपने पंपों पर डीजल की लिमिट तय की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जियो के पंप पर 50 लीटर और नायरा के पंप पर 70 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं दिया जा रहा है।मिडिल ईस्ट में एक बार फिर जंग और तनाव के चलते कच्चा तेल 110 डॉलर के पार पहुंच गया है। इससे पेट्रोलियम कंपनियों को पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 9 रुपए का घाटा हो रहा है।हालांकि देश के 90% से ज्यादा पेट्रोल पंप चलाने वाली सरकारी कंपनियों- इंडियन ऑयल भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंपों पर ऐसी कोई पाबंदी नहीं है। घर बैठे ही IMAX थिएटर का मजा ले सकेंगे अब आप घर बैठे ही IMAX थिएटर का मजा ले सकेंगे। बोलने भर से शॉपिंग हो जाएगी और टिकट और अपॉइंटमेंट बुकिंग जैसे काम भी कर पाएंगे। मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा ने 23 सितंबर को अपने सालाना इवेंट में नए स्मार्ट चश्मे और वर्चुअल रियलिटी डिवाइस पेश किए हैं।