Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
23-Sep-2026

यूपीआई पर शूल्क लगाए जाने का व्यापारियों ने किया विरोध लामता शराब दुकान मामले में कलेक्टर ने गठित किया दो सदस्यीय जाँच दल छात्राओं से अनुचित व्यवहार का विरोध विद्यार्थियों ने कॉलेज में दिया धरना वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा यूपीआई पर दो हजार रूपए से अधिक लेन-देन पर एम.डी.आर शुल्क लगाए जाने का निर्देश जारी किया है। इससे समस्त व्यापारियों ने इस निर्देश का विरोध करते हुए मंगलवार को कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम संयुक्त कलेक्टर श्री कौल को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा पहले कैशलेश को छोडक़र यूपीआई को लाया और अब यूपीआई पर शुल्क लगाकर वापस कैशलेश पर लाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यूपीआई पर शुल्क लगाने का आदेश तत्काल वापस लिया जाए। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी व व्यापारी बंधु उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत लामता में शासकीय भूमि पर अंग्रेजी शराब दुकान एवं व्यावसायिक परिसर के निर्माण को लेकर की गई शिकायत के बाद कलेक्टर बालाघाट द्वारा दो अधिकारियों का जाँच दल गठित कर मामले की जाँच कराई गई। जाँच के लिए परसवाड़ा एसडीएम एवं बालाघाट तहसीलदार लामता स्थित शराब दुकान पहुँचे जहाँ दोनों पक्षों को सुनने के बाद स्थल निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया गया तथा जाँच रिपोर्ट बनाई गई। शिकायतकर्ता द्वारा शासकीय भूमि खसरा नंबर 317 से संबंधित भूमि स्वामित्व पट्टा अधिकार पत्र एवं शराब दुकान निर्माण की वैधानिकता को लेकर शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत के बाद कलेक्टर बालाघाट के निर्देश पर गठित जाँच दल ने लामता शराब दुकान पहुँचकर मौके की स्थिति का निरीक्षण किया। ​ जय बजरंग गणेश उत्सव समिति बघोली द्वारा बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने हेतु एक बाल चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष कृपा शंकर साटोने ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 35 बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। 21 सितंबर को रात्रि 9 बजे आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक कल्पनाशील और स्वतंत्र सोच का विकास करना था ताकि वे अपने विचारों भावनाओं और सपनों को रंगों तथा रेखाओं के माध्यम से खुलकर व्यक्त कर सकें। ​समिति के पदाधिकारियों के अनुसार इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में अवलोकन चिंतन और सौंदर्यबोध की समझ बढ़ती है। इसके साथ ही बच्चों में रंगों व आकृतियों के सही उपयोग आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ावा मिलता है। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को कलात्मक रुचि के साथ-साथ पर्यावरण समाज और राष्ट्र के प्रति जागरूक बनाना तथा उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा व सहभागिता की भावना का बीजारोपण करना रहा। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी मौलिक सोच और सुंदर कलाकृतियों से सभी का मन मोह लिया। नगर मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत मानपुर मे माँ सातबहनी चौक स्थित सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति द्वारा 21 सितंबर को रात्रि 8:30 बजे से 10:00 बजे तक भव्य महा आरती का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया गया। इस धार्मिक अवसर पर श्रद्धालुओं ने एक साथ एकत्र होकर भगवान गणेश हनुमान जी माता रानी एवं भगवान शिव की संगीतमय आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। ​कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अंकित पीपलोद उपाध्यक्ष अमित बनवाने सचिव राकेश यादव सौरभ सोनी इंद्रजीत मरावी दीपक परते तथा पूर्व अध्यक्ष आकाश मांगूडकर एवं निलेश बनवाने मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही प्रिंस झाड़कर पीयूष यादव दीपक यादव रितिक कश्यप रोशन यादव और दुर्गेश पंचेश्वर सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं की गरिमामयी मौजूदगी रही। महा आरती के पश्चात उपस्थित जनसमूह को प्रसाद वितरित किया गया। शासकीय अरण्य भारती स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैहर की छात्राओं ने कॉलेज के ही एक सहायक प्राध्यापक पर कथित शोषण और अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया है। इस मामले की उन्होंने बैहर थाना में लिखित शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया है। विद्यार्थियों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य ने मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया है। शिकायत की जांच के लिए सहायक प्राध्यापक प्रियंका उइके को संयोजक नियुक्त किया गया है। जिला अस्पताल बूढ़ी में प्रसव के बाद महिला की हालत बिगडऩे के मामले में मंगलवार को जनसुनवाई में चिकित्सकीय लापरवाही की शिकायत पहुंची। कोसमी निवासी विकास भारद्वाज ने आरोप लगाया कि पत्नी राखी भारद्वाज के प्रसव के दौरान किए गए ऑपरेशन के बाद उसे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। परिजनों को निजी अस्पताल और इसके बाद नागपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार कराना पड़ा। शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष चिकित्सकीय जांच जिम्मेदारों पर कार्रवाई और उपचार में खर्च हुई राशि की क्षतिपूर्ति की मांग की है। जनपद पंचायत खैरलांजी की ग्राम पंचायत शंकरपिपरिया में सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों को लेकर विवाद सामने आया है। महिला सरपंच लता मनीष पारधी ने मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन सौंपकर आरोप लगाया कि पंचायत के कामकाज को प्रभावित करने की नीयत से कुछ लोगों द्वारा ग्रामीणों के नाम और मोबाइल का इस्तेमाल कर कथित रूप से फर्जी शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं। सरपंच ने शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर वास्तविकता सामने लाने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ एफआईआर की मांग की है