Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
23-Sep-2026

राजधानी भोपाल में लव जिहाद और फर्जी पहचान का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अफज़ल खान नामक युवक ने अपनी असली पहचान छुपाकर और हिंदू नाम बताकर उसे 5 साल तक प्रेम जाल में फंसाए रखा। आरोपी ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने का झूठा वादा किया और इस दौरान लगातार शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना दी मारपीट की तथा कई बार जबरन एबॉर्शन भी कराया। ​घटना के सामने आने के बाद बजरंग दल और हिंदू उत्सव समिति ने थाने के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संगठनों ने चेतावनी दी है कि गरबा पंडालों या अन्य आयोजनों में गैर-हिंदुओं का प्रवेश और इस प्रकार की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच तेज कर दी है।