Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
18-Sep-2026

शेयर बाजार में आज 18 सितंबर को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 74 हजार 500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंकों की तेजी है और यह 23 हजार 300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार में मेटल फार्मा और रियल्टी शेयरों में ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है। आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स की बिक्री शुरू भारत में शुक्रवार 18 सितंबर से एपल के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की बिक्री शुरू हो गई है। मुंबई दिल्ली और बेंगलुरु समेत कई शहरों में एपल स्टोर्स के बाहर खरीदारों की कतारें देखने को मिलीं। लॉन्च डे पर स्टोर्स तय समय से पहले सुबह 8 बजे खोल दिए गए। भारत में एपल के 6 रिटेल स्टोर हैं और स्टोर्स रात 10 बजे तक खुले रहेंगे। टाटा संस में बोर्डरूम की खींचतान टाटा संस के बोर्ड ने एन. चंद्रशेखरन को तीसरी बार 5 साल के लिए एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनाए जाने को मंजूरी दी है। इसके साथ ही टाटा संस को शेयर बाजार में लिस्ट कराने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला भी लिया गया। हालांकि टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति को स्वीकार नहीं किया है। ट्रस्ट्स के मुताबिक बैठक में चार डायरेक्टर उनके पक्ष में और नोएल टाटा विरोध में थे लेकिन ट्रस्ट्स 4-1 बहुमत को पर्याप्त नहीं मानता। इंडिगो की एड-ऑन सर्विसेज महंगी इंडिगो एयरलाइन ने कई एड-ऑन सर्विसेज के शुल्क बढ़ा दिए हैं। इनमें एक्स्ट्रा बैगेज अकेले सफर करने वाले बच्चों की सुविधा और प्रायोरिटी चेक-इन जैसी सेवाएं शामिल हैं। अब इंडिगो से यात्रा करने वाले यात्रियों को इन अतिरिक्त सुविधाओं के लिए पहले की तुलना में ज्यादा भुगतान करना होगा। टाटा मोटर्स के कॉमर्शियल व्हीकल्स होंगे महंगे टाटा मोटर्स ने अपने कॉमर्शियल व्हीकल्स की कीमतों में 1 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई कीमतें 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी। कंपनी के मुताबिक स्टील और तांबे समेत कच्चे माल की बढ़ती लागत के असर को कम करने के लिए कीमतें बढ़ाई जा रही हैं। यह साल 2026 में कॉमर्शियल व्हीकल्स की कीमतों में तीसरी बढ़ोतरी है।