Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
17-Sep-2026

किरनापुर थाना पथराव मामले में 24 गिरफ्तार 7 आरोपी रिमांड पर सेवा सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक के घर EOW की दबिश आय से अधिक संपत्ति की जांच विश्वकर्मा जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा मेधावी बच्चों का सम्मान बालाघाट के किरनापुर थाने में गर्भवती महिला और उसके पति के साथ कथित मारपीट के विरोध में 15 सितंबर को मरार माली समाज ने उग्र प्रदर्शन किया था। जिलेभर से पहुंचे लोगों ने थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने थाने में घुसने का प्रयास किया और पुलिस पर पथराव किया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। पथराव में एसडीओपी दीपक तोमर समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए। मामले में पुलिस ने कई लोगों पर अपराध दर्ज किया है। फिलहाल 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से 7 आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया जबकि बाकी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। मामले में एसपी ने चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर एसआईटी गठित की थी। समाज ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई पीड़ित परिवार को न्याय और मुआवजे की मांग की है। लांजी क्षेत्र की मनेरी सेवा सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक विलास चौरे के नीमटोला स्थित आवास पर गुरुवार सुबह आर्थिक अपराध शाखा जबलपुर की टीम ने दबिश दी। करीब 18 अधिकारियों की टीम ने सुबह 6 बजे कार्रवाई शुरू कर दस्तावेज बैंक खातों और संपत्तियों से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले। जांच एजेंसी के अनुसार करीब 12 साल की नौकरी से चौरे की ज्ञात आय लगभग 25 लाख रुपये है जबकि जांच में इससे कई गुना अधिक संपत्ति सामने आने की जानकारी दी गई है। टीम को पांच बस दो ट्रैक्टर तीन दोपहिया चार चारपहिया वाहन मकान और कृषि भूमि से संबंधित रिकॉर्ड मिले। परिवार के नाम कृषि यंत्रों के कारोबार और बीमा पॉलिसियों की भी जांच की जा रही है। भवन निर्माण ठेकेदार संघ द्वारा 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कमला नेहरू महिला मंडल भवन से भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो विभिन्न मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची। इसके बाद मंचीय कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा के जीवन चरित्र और योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ठेकेदारों और श्रमिकों के बच्चों को सम्मानित किया गया। कक्षा 10वीं और 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के बाद महाप्रसाद का वितरण हुआ। आयोजन में संगठन के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में ठेकेदार और श्रमिक साथी मौजूद रहे। बैहर-बिरसा क्षेत्र में 30 से अधिक आदिवासी बैगा बच्चों की मौत के मामले को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। आदिवासी संस्कृति और रहन-सहन को बच्चों की मौत से जोड़कर कथित तौर पर प्रस्तुत किए जाने से समाज में आक्रोश है। गोंड समाज महासभा मध्यप्रदेश की जिला इकाई के पदाधिकारी 17 सितंबर को आंबेडकर चौक स्थित गार्डन में एकत्र हुए और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच और बाहरी इंफ्लुएंसरों व यूट्यूबरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि आदिवासी संस्कृति को गलत तरीके से प्रस्तुत करने वालों पर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। वारासिवनी थाना क्षेत्र के नारवंजपार गांव में 70 वर्षीय शिशुलाबाई उइके की जहरीली कीटनाशक दवा के सेवन से इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक 12 सितंबर को परिवार खेत गया था तब महिला घर में अकेली थी। हालत बिगड़ने पर उसे वारासिवनी अस्पताल ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।