Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
12-Sep-2026

हनुमान अंश की टीम आज भोपाल में फिल्म हनुमान अंश की टीम आज भोपाल में है। दोपहर में टीम शहर में पहुंचेंगी और शाम को अवधपुरी स्थित रीगल सिनेमा में पहुंचकर ऑडियंस से सीधा संवाद करेंगी। टीम में पार्वती माई गोपाल बहेलिया और चांद चोर का किरदार निभाने वाले कलाकार आएंगे। फिल्म में गोपाल का किरदार भगवानदास पटेल पार्वती माई का किरदार नेहा परांजपे और चांद चोर का किरदार अभिषेम मिश्रा ने निभाया है। रविवार को टीम सुबह 11.30 बजे बंसल प्लाजा मल्टीप्लेक्स और दोपहर 2.30 बजे डीबी मॉल में भी पहुंचेंगी। शिवपुरी में प्राचार्य की टेबल से मिली 14 पुड़िया स्मैक शिवपुरी में शासकीय कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य लक्ष्मीनारायण चौरसिया को निलंबित कर दिया गया है। उनकी टेबल की दराज से 14 पुड़िया स्मैक मिलने के मामले में विभाग ने यह कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद विभाग ने प्राचार्य के खिलाफ निलंबन आदेश जारी किया। हार्टअटैक मरीज को 45 मिनट नहीं मिला कोई डॉक्टर रीवा के मनगवां अस्पताल में शुक्रवार रात हार्ट अटैक के बाद पहुंचे 45 वर्षीय गोविंद पटेल को समय पर इलाज नहीं मिल पाने का आरोप लगा है। परिजनों के मुताबिक गोविंद की सांस चल रही थी और वे खुद गाड़ी से उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां एक गार्ड और नर्स मौजूद मिले लेकिन डॉक्टर के बारे में पूछने पर बताया गया कि डॉक्टर घर में हैं। करीब 45 मिनट इंतजार के बाद भी डॉक्टर नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजन मजबूरी में गोविंद को रीवा लेकर रवाना हुए। जहरीली शराब- मास्टरमाइंड रवि गिरफ्तार अब मनीष की तलाश सागर के बंडा और शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद पुलिस और प्रशासन ने अवैध शराब के नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। कार्रवाई के केंद्र में अब फरार आरोपी मनीष लोधी उर्फ यशवंत सिंह है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जांच के दौरान कुछ स्थानों पर उसकी लोकेशन मिलने की जानकारी भी सामने आई है। मनीष लोधी बरेठी शराब दुकान का लाइसेंसी ठेकेदार बताया जा रहा है। पुलिस जांच में उसके नकली शराब के नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप सामने आए हैं। धार-सेंधवा में बारिश खेतों में पानी भरा ब्रेक के बाद एक्टिव मानसूनी सिस्टम की वजह से मध्य प्रदेश के कई शहरों में बारिश हो रही है। भोपाल धार और बड़वानी के सेंधवा में शनिवार सुबह पानी गिरा। वहीं सतना के चित्रकूट में मंदाकिनी का जलस्तर भी बढ़ा है। मौसम विभाग ने आज 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें उज्जैन धार बड़वानी खरगोन खंडवा देवास हरदा सागर रायसेन नर्मदापुरम छिंदवाड़ा पांढुर्णा सिवनी बालाघाट और छतरपुर शामिल हैं।