Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
09-Sep-2026

सहारा रिफंड पोर्टल फिर शुरू 20 लाख अटके दावों पर होगा काम सहारा समूह की सहकारी समितियों में फंसा पैसा वापस मिलने का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने सहारा रिफंड पोर्टल को दोबारा शुरू कर दिया है। इससे करीब 20 लाख लंबित दावों की जांच और भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। सहकारिता मंत्रालय के मुताबिक अब तक करीब 42 लाख जमाकर्ताओं को कुल 9267 करोड़ रुपये वापस किए जा चुके हैं। यह रकम आधार से जुड़े बैंक खातों में सीधे भेजी गई है। अब पोर्टल दोबारा चालू होने के बाद बाकी पात्र जमाकर्ताओं के दावों पर काम शुरू होगा। सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की गिरावट शेयर बाजार में आज यानी 9 सितंबर को गिरावट है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 74950 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 150 अंक की गिरावट है ये 23500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग रियल्टी और IT शेयर्स में आज ज्यादा गिरावट है। सैटेलाइट ब्रॉडबैंड को बड़ी मंजूरी दूरसंचार विभाग की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था डिजिटल संचार आयोग (डीसीसी) ने उपग्रह स्पेक्ट्रम आवंटन पर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की कई सिफारिशों को मंजूरी दे दी है। इससे एटलसैट वनवेब ईलॉन मस्क की स्टारलिंक और जियो सैटेलाइट जैसे सैटेलाइट ब्रॉडबैंड खिलाड़ियों के लिए भारत में सेवाएं शुरू करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।इस मामले से जुड़े 2 लोगों ने बताया कि संचार मंत्रालय के आंतरिक पैनल ने सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियों के वार्षिक समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) पर 5 प्रतिशत स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क को मंजूरी दी है। ग्रामीण या दूरदराज के क्षेत्रों में 4 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी। स्पेक्ट्रम पांच साल के लिए दिया जाएगा जिसमें 2 साल के विस्तार की संभावना होगी। कच्चा तेल 68 से 99 डॉलर पहुंचा कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल आया है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में ब्रेंट कच्चा तेल एक समय करीब 68 डॉलर प्रति बैरल तक गिर गया था लेकिन पश्चिम एशिया में तनाव दोबारा बढ़ने के बाद इसका भाव करीब 99 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। यानी निचले स्तर से कच्चा तेल करीब 44 फीसदी महंगा हो चुका है। इसका सीधा असर सरकारी तेल कंपनियों के पेट्रोल-डीजल बेचने से होने वाली कमाई पर पड़ रहा है। अगस्त में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री 53% बढ़ी भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स यानी EV की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। अगस्त 2026 में देश में कुल 298448 इलेक्ट्रिक वाहन बिके जो पिछले साल के इसी महीने यानी अगस्त 2025 की तुलना में 52.9% ज्यादा है। इस बढ़त के साथ ऑटोमोबाइल मार्केट में EV की हिस्सेदारी बढ़कर 12.3% हो गई है जो एक साल पहले 9.5% थी। ऑटोमोबाइल डीलर्स के संगठन FADA ने 8 अगस्त को ये आंकड़े जारी किए हैं। FADA के मुताबिक यह भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए अब तक का सबसे बेहतरीन अगस्त महीना साबित हुआ है।