Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
08-Sep-2026

भगवा ध्वज हटाने पर हंगामा निगम आयुक्त ने मौके पर पहुंचकर दोबारा लगवाया झंडा तीन माह से नहीं मिली गैस की होम डिलीवरी उपभोक्ता ने एजेंसी पर लगाए मनमानी के आरोप चोरों का धावा! ओम बर्तन भंडार से लाखों का माल पार CCTV में कैद हुई पूरी वारदात पहाड़ी खोदकर सीसी रोड! ग्रामीणों ने जताया विरोध भगवान शिव की गोद में नजर आया नाग दर्शन को उमड़ी भीड़ शहर के मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के पास मंगलवार दोपहर पोल पर लगे भगवा झंडे को नगर निगम कर्मचारियों द्वारा हटाए जाने के बाद माहौल गरमा गया। जमीन पर पड़े झंडे को देखकर हिंदूवादी संगठन के प्रतिनिधि और रामलीला समिति के सदस्य आक्रोशित हो गए और घटनास्थल पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हिंदूवादी संगठनों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिला प्रशासन के कहने पर झंडा उतारा गया था। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि जब तक निगम आयुक्त खुद आकर झंडे को ससम्मान वापस नहीं लगवाते प्रदर्शन जारी रहेगा।​बढ़ते विवाद और प्रदर्शन की सूचना मिलते ही निगम आयुक्त सीपी राय तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और विवाद को टालने के लिए खंभे पर भगवा झंडा पुन: स्थापित करवाया जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि विवाद की स्थिति को देखते हुए उन्होंने स्वयं पहुंचकर मामले को सुलझाया। जानकारी के अनुसार निगम प्रशासन की योजना वहां तिरंगा लगाने की थी लेकिन हटाने के तरीके पर उपजे विरोध के बाद कार्रवाई को रोक दिया गया। परासिया में घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। परासिया निवासी मनोज ताम्रकार ने इंडेन डोगरा गैस एजेंसी पर मनमानी और होम डिलीवरी में भेदभाव का आरोप लगाते हुए सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी से शिकायत की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि पिछले तीन माह से उसके घर गैस सिलेंडर नहीं पहुंचाया गया। 3 सितंबर को बुकिंग कराने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिला। आरोप है कि एजेंसी के कर्मचारी विशाल द्वारा उपभोक्ताओं को घर तक सिलेंडर पहुंचाने के बजाय अलग-अलग स्थानों पर बुलाया जाता है जबकि कुछ परिचित उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देकर होम डिलीवरी की जा रही है। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कर एजेंसी एवं संबंधित कर्मचारी की कार्यप्रणाली पर कार्रवाई करने तथा सभी उपभोक्ताओं को नियमित होम डिलीवरी सुनिश्चित कराने की मांग की है। चौरई में सोमवार देर रात तीन अज्ञात चोरों ने ओम बर्तन भंडार को निशाना बनाकर करीब चार किलो चांदी चार तोला सोना और 70 हजार रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है जिसमें तीन संदिग्ध चोरी करते नजर आ रहे हैं। सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चलते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच व्यापारियों ने रात की पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है ग्राम पंचायत चारगांव प्रहलाद के ग्राम डूंडासिवनी क्षेत्र में शासकीय पहाड़ी पर अतिक्रमण कर सीसी रोड निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के लिए पहाड़ी की खुदाई के साथ वन विभाग द्वारा किए गए वृक्षारोपण को भी नुकसान पहुंचाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार कई पीढ़ियों से इस पहाड़ी पर मवेशी चरते आ रहे हैं लेकिन अब उन्हें जंगल में जाने से रोका जा रहा है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने और संबंधितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। लालबाग स्थित नीलकंठेश्वर मंदिर में मंगलवार को उस समय लोगों की भीड़ जुट गई जब मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा की गोद में नाग दिखाई दिया। मंदिर के देखरेखकर्ता के अनुसार पट खुलने और भगवान शिव के वस्त्र बदलने के दौरान यह नजारा सामने आया। खबर फैलते ही क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचने लगे और नाग के दर्शन के लिए लंबी कतार लग गई। श्रद्धालु इसे भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद मानकर दर्शन करते नजर आए। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। 8.50 लाख की बोलेरो में छिपाकर ले जा रहे थे अवैध शराब दो गिरफ्तार तामिया की देंलाखारी चौकी पुलिस ने नाकाबंदी कर बोलेरो वाहन से अवैध अंग्रेजी शराब की 6 पेटियां जब्त की हैं। वाहन में 288 क्वार्टर में कुल 51.840 लीटर शराब मिली जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने बोलेरो समेत कुल 8.50 लाख रुपए की सामग्री जब्त करते हुए सांघाखेड़ा निवासी रामसिंह अखाड़ी और नारायण भोपा को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास शराब परिवहन का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अतिक्रमण से रास्ता संकरा किसान-छात्र परेशान मुजावर माल के ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन मोहखेड़ जनपद की ग्राम पंचायत मुजावर माल में रास्ते पर हुए कथित अतिक्रमण से ग्रामीण किसान और विद्यार्थी परेशान हैं। ग्राम पंचायत ने ग्रामीणों से प्राप्त शिकायत के आधार पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मुजावर माल-बाबा बर्रा-भुडकुमु मार्ग का सीमांकन कराने और अतिक्रमण हटाने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किए जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। किसानों को फसल ले जाने और विद्यार्थियों को रोजाना आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। गेहूं खरीदी के बाद भुगतान अटका किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार जिले के झिरलिंगा गांव में किसानों से गेहूं खरीदने के बाद भुगतान नहीं करने का मामला सामने आया है। किसानों ने कलेक्टर के नाम शिकायत देकर मई 2025 में खरीदे गए गेहूं की बकाया राशि दिलाने और संबंधित लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। किसानों का आरोप है कि बार-बार मांग के बावजूद भुगतान टाला जा रहा है। मामले की शिकायत धर्मटेकड़ी चौकी में भी की गई थी। शिकायत में संबंधित व्यक्ति के शासकीय कर्मचारी होने का भी उल्लेख किया गया है। ट्रक-डंपर और ट्रैक्टर चालकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी खनन और परिवहन विभाग की कार्रवाई के विरोध में जिलेभर के ट्रक डंपर और ट्रैक्टर चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। कलेक्ट्रेट के सामने चालक धरने पर बैठे रहे और वाहनों का संचालन बंद रखा। हड़ताल के चलते भवन निर्माण सामग्री की सप्लाई प्रभावित होने की बात कही जा रही है।चालकों की प्रमुख मांग है कि थानों में महीनों से खड़े 400 से 500 ट्रैक्टरों को तत्काल छोड़ा जाए। साथ ही वैध रॉयल्टी वाले वाहनों पर सीज की कार्रवाई रोकने और नगर निगम क्षेत्र में वैध रॉयल्टी के माल का परिवहन करने वाले ट्रैक्टरों पर अनावश्यक कार्रवाई नहीं करने की मांग की गई है। लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर शासन के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने केंद्र के समान डीए-डीआर स्वास्थ्य बीमा योजना और कर्मचारी आयोग के गठन की मांग की। इसके अलावा दो संतान की बाध्यता समाप्त करने पेंशन पात्रता अवधि 33 से घटाकर 25 वर्ष करने अनुकंपा नियुक्ति नियम सरल करने और लिपिक संवर्ग को समयमान वेतनमान का लाभ देने की मांग भी उठाई। संघ ने चेतावनी दी कि समय-सीमा में मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।