Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
29-Aug-2026

दिल्ली-NCR में CNG ₹3.89 महंगी दिल्ली-NCR में CNG की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड यानी IGL ने CNG के दाम 3.89 रुपए प्रति किलो बढ़ाने का फैसला किया है। नई कीमत शनिवार सुबह 6 बजे से लागू होगी। इसके बाद दिल्ली में CNG 83.09 रुपए से बढ़कर 86.98 रुपए प्रति किलो हो जाएगी। इस साल CNG के दाम में यह पांचवीं बढ़ोतरी है। IGL के मुताबिक LNG की बढ़ती आयात लागत अंतरराष्ट्रीय गैस कीमतों में तेजी और CNG की बढ़ती मांग के चलते कीमतें बढ़ाई गई हैं। जियो के IPO को SEBI की मंजूरी रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को SEBI से मंजूरी मिल गई है। कंपनी IPO के जरिए 27 करोड़ नए शेयर जारी करेगी। SEBI ने 28 अगस्त को इसकी मंजूरी की जानकारी दी। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के पोर्टल पर भी जियो के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस का स्टेटस अप्रूव्ड दिख रहा है। हालांकि IPO की लॉन्च डेट अभी तय नहीं हुई है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक इसे दीपावली के आसपास बाजार में उतारा जा सकता है। सोना-चांदी के दाम में फिर तेजी रक्षाबंधन के मौके पर सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1192 रुपए बढ़कर 1 लाख 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 4392 रुपए की बढ़ोतरी हुई और एक किलो चांदी का भाव करीब 2 लाख 44 हजार रुपए हो गया। कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी से बाजार में खरीदारी पर भी असर पड़ने की संभावना है। ₹22 हजार करोड़ के कर्ज का ₹6.5 करोड़ में निपटारा NCLT ने जी ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा के करीब 22 हजार करोड़ रुपए के कर्ज को महज 6.5 करोड़ रुपए में निपटाने के रीपेमेंट प्लान को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद बैंकों और वित्तीय संस्थानों को अपने करीब 99.97 प्रतिशत बकाए की राशि का नुकसान उठाना पड़ेगा। NCLT के फैसले पर भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने सवाल उठाते हुए इसे दोहरा रवैया बताया। माल्या ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि उनके 6203 करोड़ रुपए के अदालती कर्ज के मुकाबले सरकार और बैंकों ने उनसे 14100 करोड़ रुपए वसूल किए हैं।