Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
24-Aug-2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा के खिलाफ इंस्टाग्राम पर कथित अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े वीरेंद्र दुबे ने रायपुर के सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक 21 अगस्त को एक इंस्टाग्राम रील में मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। पुलिस को वीडियो लिंक स्क्रीनशॉट और संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट की जानकारी भी सौंपी गई है। वीरेंद्र दुबे ने मामले की जांच कर संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों की पहचान करने और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की दो अलग-अलग वारदातों में दो युवकों की मौत से सनसनी फैल गई। पहली घटना रायपुरा चौक स्थित सुमीत बाजार के सामने हुई जहां विवाद के दौरान चाकूबाजी में टिकेंद्र देवांगन की मौत हो गई जबकि कैलाश निषाद गंभीर रूप से घायल है। दूसरी घटना न्यू चंगोराभाठा इलाके में हुई जहां पुरानी रंजिश को लेकर भोला विश्वकर्मा पर चाकू से हमला किया गया। गंभीर हालत में उसे मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दूसरे मामले में एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। दोनों मामलों में डीडी नगर थाना पुलिस जांच कर रही है। एक ही थाना क्षेत्र में कुछ घंटों के भीतर हुई दो हत्याओं से इलाके में दहशत का माहौल है। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की बहस की चुनौती को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वीकार कर लिया है। बघेल ने कहा कि समय और स्थान तय कर लिया जाए वे बहस के लिए तैयार हैं। विजय शर्मा ने दावा किया था कि सरकार बनने के बाद 18 लाख PM आवास स्वीकृत किए गए और अब तक 11 लाख से अधिक आवास पूरे हो चुके हैं। उन्होंने बघेल पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए बहस की चुनौती दी थी। वहीं भूपेश बघेल ने अलग-अलग जगह अलग आंकड़े बताए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने विजय शर्मा से मौजूदा सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत और पूर्ण किए गए आवासों का स्पष्ट आंकड़ा बताने की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण को लेकर निशाना साधा। रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए बघेल ने कहा कि वर्ष 2023 में संसद से पारित एक-तिहाई महिला आरक्षण अब तक लागू क्यों नहीं किया गया। बघेल ने कहा कि स्मृति ईरानी को प्रधानमंत्री से पूछना चाहिए कि महिला आरक्षण लागू करने में देरी क्यों हो रही है। उन्होंने आरएसएस पर भी निशाना साधते हुए तिरंगा और वंदे मातरम् को लेकर सवाल उठाए। राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित कर उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आर्थिक परिस्थितियां प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की राह में बाधा न बनें इसके लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि अधिकारी श्रमिक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।