Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
24-Aug-2026

एम्स भोपाल में IVF एवं फर्टिलिटी सेंटर शुरू:संतान की चाह रखने वाले दंपतियों को मिलेगी आधुनिक उपचार सुविधा भोपाल एम्स में सोमवार को संतान प्राप्ति में कठिनाई का सामना कर रहे दंपतियों के लिए बड़ी सुविधा शुरू हुई है। प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में आईवीएफ एवं फर्टिलिटी सेंटर का शुभारंभ किया गया। यहां महिला और पुरुष दोनों में बांझपन से जुड़ी समस्याओं की जांच परामर्श और आधुनिक उपचार की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। केंद्र का उद्घाटन एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) नरेंद्र कोतवाल (रि.) ने किया। कार्यक्रम में अधिष्ठाता (शैक्षणिक) प्रो. (डॉ.) रजनीश जोशी उप निदेशक (प्रशासन) संदेश जैन और चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) विकास गुप्ता मौजूद रहे। दुग्ध उत्पादन में बनेगा मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि युवा शक्ति को उन्नत खेती से जोड़ने किसानों की आय बढ़ाने के साथ कृषि उत्पादों के निर्यात पर राज्य सरकार विशेष ध्यान दे रही है। बदलते दौर में खेती का भी समय बदला है। नई तकनीक और नई फसलों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। युवाओं को अपनी जड़ों से जुड़ा रहना आवश्यक है। युवा कृषि संकाय की पढ़ाई कर अपने लिए भविष्य के लिए नए रास्ते बनाएं। किसान वेयरहाउस पॉली हाउस स्थापित करें। मध्यप्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) के साथ एमओयू किया गया है। राज्य सरकार मध्यप्रदेश को दुग्ध उत्पादन में अग्रणी राज्य बनाना चाहती है। दुग्ध उत्पादन किसानों की आय बढ़ाने में विशेष रूप से सहायक है। राज्य सरकार के प्रयासों से किसानों को अब दूध के दाम 8 से 10 रुपए प्रति लीटर अधिक मिलने लगे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश युवा आयोग द्वारा आयोजित कृषि नवाचार संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। नाराज जेन-अल्फा 62 KM पैदल कलेक्टर से मिलने निकले बड़वानी के सेंधवा में जेन अल्फा प्रोटेस्ट शुरू हो गया है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एकलव्य आदर्श विद्यालय जामली के छात्र-छात्राएं अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मिलने 62 किलोमीटर दूर बड़वानी के लिए पैदल मार्च पर निकले हैं। छात्रों के हाथों में किताबें नहीं बल्कि अपने अधिकारों की मांग से जुड़े पोस्टर थे। हालांकि पुलिस और प्रशासन ने उन्हें सेंधवा से 18 किलोमीटर दूर रास्ते में रोक लिया। लंबे सफर पर निकले जेन अल्फा का आरोप है कि हॉस्टल में उन्हें बेसिक सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इनमें स्मार्ट क्लास साफ पानी और अच्छा खाना शामिल है। इतना ही नहीं उन्हें प्रताड़ित कर उनकी जाति से बुलाया जाता है। छात्रों का कहना है कि कि वे इन समस्याओं को बर्दाश्त नहीं करेंगे। इंदौर क्राइम ब्रांच के तत्कालीन TI सहित 4 पर FIR इंदौर क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई 2 कॉन्स्टेबल समेत चार लोगों के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने FIR दर्ज की है। इन पर एक महिला के बेटे को छोड़ने के ऐवज में 1.20 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप हैं।महिला के बेटे को उसके खिलाफ शिकायत के सिलसिले में क्राइम ब्रांच कार्यालय बुलाया गया था। उस पर कार्रवाई नहीं करने और छोड़ने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी। कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने कॉन्स्टेबल (बैंड) भर्ती प्रक्रिया में इंटरव्यू के परिणाम घोषित करने पर रोक लगा दी है। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाए जाने के तरीके पर कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 7 सितंबर से शुरू होने वाले सप्ताह में होगी।मामला याचिकाकर्ता निलेश सिंह और मध्यप्रदेश शासन के बीच है। याचिकाकर्ता की ओर से एडवोकेट गगन बजाज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पक्ष रखा। वहीं शासन की ओर से डिप्टी एडवोकेट जनरल सुदीप भार्गव उपस्थित हुए। भोपाल में तेज बारिश विदिशा के बाजार में भरा पानी मानसून ट्रफ साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) से बने स्ट्रॉन्ग सिस्टम से मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। सोमवार को दोपहर बाद भोपाल विदिशा रायसेन और शाजापुर में तेज पानी गिरा। विदिशा के बाजार में पानी भरने से दुकानदार परेशान होते दिखे। इससे पहले बीते 24 घंटे के अंदर नर्मदापुरम में औसत 3.7 इंच बारिश हुई। शहर या कस्बे के हिसाब से देखें तो शिवपुरी के करेरा में 5.4 इंच निवाड़ी के ओरछा में 3.3 इंच सागर के रहली में 3 इंच भोपाल के कोलार में 3.2 इंच नवीबाग में 3.1 इंच जबकि भोपाल शहर में 3 इंच बारिश हो गई।