Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
24-Aug-2026

जबलपुर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में परीक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही ने बीकॉम प्रथम वर्ष के सैकड़ों विद्यार्थियों को संकट में डाल दिया। शनिवार को आयोजित बिजनेस इकोनॉमिक्स की परीक्षा में छात्रों को निर्धारित पाठ्यक्रम के बजाय ‘बिजनेस इकोनॉमिक्स ऑब्जर्वेशनल बिहेवियर’ का ऐसा प्रश्नपत्र थमा दिया गया जिसमें पूरे साल पढ़ाए गए सिलेबस से एक भी सवाल नहीं था। परीक्षा कक्ष में ही विद्यार्थियों ने विरोध शुरू कर दिया और जब कोई ठोस समाधान नहीं मिला तो परीक्षा का बहिष्कार कर बाहर निकल आए। मामला सोमवार को उस समय और गरमा गया जब आक्रोशित छात्र प्रशासनिक भवन पहुंच गए। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जनरल प्रमोशन देने और विश्वविद्यालय की गलती का खामियाजा छात्रों को नहीं भुगतने देने की मांग की। जबलपुर। गोहलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गाजी नगर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय स्कूली छात्र हाशिम मंसूरी की दर्दनाक मौत हो गई। मंसूराबाद निवासी हाशिम स्कूल से अपने घर लौट रहा था तभी नो-एंट्री के दौरान सड़क पर घुसे एक तेज रफ्तार भारी ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में मातम और भारी जनाक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही गोहलपुर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस हादसे ने प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं कि नो-एंट्री जोन होने के बावजूद भारी वाहन शहर के भीतर कैसे दाखिल हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबलपुर । मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष उमंग सिंघार की अनुशंसा और जबलपुर जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह तेकाम के नेतृत्व में संगठन का विस्तार करते हुए उमा उइके को महिला प्रभाग जिला जबलपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पत्र अमर शहीद राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के प्रतिमा स्थल पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती और आदिवासी महिलाओं के हक व अधिकारों के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मुन्नी बाई उइके धीरेंद्र संजू ठाकुर समेत अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष उमा उइके ने संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने और महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने की बात कही। जबलपुर । सावन मास के अंतिम सोमवार पर संस्कारधानी जबलपुर पूरी तरह शिवमय नजर आई। ग्वारीघाट पचमठा मंदिर और गुप्तेश्वर महादेव मंदिर सहित शहर के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने नर्मदा स्नान के बाद विधि-विधान से पूजन कर हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। इस अवसर पर शहरभर में भव्य कांवड़ यात्राएं भी निकाली गईं। सुरक्षा व्यवस्था के बीच मिलौनीगंज चौराहे पर उस समय स्थिति बदल गई जब एक कांवड़ यात्रा ने तय रास्ता छोड़कर दूसरे मार्ग से जाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद कोतवाली सीएसपी अखिलेश गौर और पुलिस टीम ने तत्काल यात्रा को रोककर आयोजकों को पारंपरिक मार्ग से ही जाने की समझाइश दी। प्रशासन की मुस्तैदी से यात्रा सुचारू रूप से आगे बढ़ी और पूरे शहर में शांतिपूर्वक धार्मिक उत्साह बना रहा। जबलपुर । आगामी ईद और रक्षाबंधन जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और नगर निगम ने अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम बाजारों और मुख्य मार्गों पर पहुंचकर सड़क पर दुकान लगाने वालों को हिदायत दे रही है। इसी क्रम में बलदेवबाग से निवाड़गंज जाने वाले मार्ग के साथ-साथ लार्डगंज और कोतवाली थाना क्षेत्रों में अतिक्रमणकारियों को सड़क से सामान हटाने और दुकानें मार्ग पर न लगाने की सख्त समझाइश दी गई। अधिकारियों के अनुसार त्योहारों के दौरान खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात सुचारू रखना प्राथमिकता है। नगर निगम द्वारा अतिक्रमण पर चालानी व वैधानिक कार्रवाई की जा रही है वहीं पुलिस व्यवस्था बनाने में जुटी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जबलपुर। धनवंतरी नगर वार्ड क्रमांक 71 स्थित परसवाड़ा बस्ती एवं कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के चलते स्थानीय निवासी बदहाली और नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। पूरी सड़क दलदल और गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है जिससे आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। बदहाल रास्तों के कारण ऑटोरिक्शा और अन्य वाहन क्षेत्र में नहीं आ पा रहे हैं जिससे नन्हे-मुन्ने बच्चे स्कूल जाने से वंचित हो रहे हैं। सड़क की दुर्दशा के साथ ही क्षेत्र में नीचले स्तर पर लटकते बिजली के खुले तार गंभीर हादसों को न्योता दे रहे हैं। पूर्व में करंट लगने से जहाँ एक गाय की मौत हो चुकी है वहीं एक मासूम बच्चा भी झुलसकर घायल हो चुका है। क्षेत्रीय नागरिकों का आरोप है कि बार-बार लिखित शिकायतों और आपबीती सुनाने के बावजूद स्थानीय पार्षद और बरगी विधायक समस्या की अनदेखी कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों की इस बेरुखी से आक्रोशित निवासियों का कहना है कि शहर के भीतर होने के बावजूद यह क्षेत्र किसी पिछड़े गाँव जैसा नजर आ रहा है। बदहाली और डर के साए में जी रहे क्षेत्रीय नागरिकों ने अब जिला प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारियों से इस मामले में हस्तक्षेप कर सड़क निर्माण और लटकते तारों की मरम्मत सुचारू रूप से कराने की मांग की है ताकि आम जनता को इस परेशानी से राहत मिल सके।