सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा- घर-घर जाकर प्रभावितों की परेशानी समझें केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित परिवारों की समस्याएं जानने के लिए अब अधिकारी घर-घर जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परियोजना की समीक्षा के दौरान पन्ना और छतरपुर जिला प्रशासन को इसके निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रभावित गांवों में पहुंचकर परिवारों की वास्तविक स्थिति और कठिनाइयों को समझें। विस्थापित परिवारों को सभी पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ उनके घर तक पहुंचाएं ।परियोजना के तहत 1382 गांवों के 5039 प्रभावित परिवारों का पुनर्वास किया जाना है।बैठक में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट वर्चुअली जुड़े। पन्ना और छतरपुर के जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी मौजूद रहे। 30 कछुओं की तस्करी में पकड़े आरोपियों से पूछताछ इंदौर में 30 कछुओं के साथ पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ में वन विभाग को वन्यजीव तस्करी के एक बड़े नेटवर्क के संकेत मिले हैं। स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने मुसाखेड़ी निवासी केशव शर्मा और रोहन गौड़ को कछुओं की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद 24 अगस्त तक वन विभाग की रिमांड पर लिया है। शरीयत से टकराने वाला कानून स्वीकार नहीं भोपाल के मंगलवार चौराहा स्थित रुस्तम हम्माल मस्जिद में तकरीर के दौरान मुफ्ती मोहम्मद गुफरान खान नदवी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी कानून जो कुरान और शरीयत के प्रावधानों से टकराता है उसे मुसलमान स्वीकार नहीं कर सकता। तकरीर में उन्होंने शहर काजी शहर मुफ्ती और मसाजिद कमेटी व औकाफ से जुड़े जिम्मेदार लोगों की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को शरीयत से जुड़े मामलों में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और यूसीसी का समर्थन करने वालों के साथ खड़े होने पर जवाब देना चाहिए। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए MP के दो शिक्षक चयनित मध्य प्रदेश के लिए शिक्षक दिवस इस बार खास उपलब्धि लेकर आएगा। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए प्रदेश के दो सरकारी शिक्षकों का चयन हुआ है। भोपाल की डॉ. अर्चना शुक्ला और सीधी के शैलेंद्र प्रताप सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। दोनों को 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।