Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
18-Aug-2026

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर रिजिजू बोले- गोली कहां चली केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने एक मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि जेनजी हमारे अपने बच्चे हैं और उनसे लगातार बातचीत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जेनजी से कनेक्शन जोड़ने में सरकार या भाजपा की तरफ से कोई कमी नहीं है।रिजिजू ने कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा- दीपके AAP कार्यकर्ता हैं छात्र कैसे बन गए? रिजिजू ने कहा- कांग्रेस पार्टी माओवादी और नक्सली पार्टी बनती जा रही है। रिजिजू ने कहा “एक भी व्यक्ति को नुकसान नहीं हुआ। किसी की हड्डी नहीं टूटी। कोई प्रदर्शनकारी गंभीर चोट के साथ अस्पताल में भर्ती नहीं है।” उन्होंने कहा “इस आंदोलन का स्तर देखिए हजारों लोग आए थे। कई लोग छात्रों के नाम पर राजनीतिक गतिविधियां कर रहे थे। AAP भीम आर्मी समाजवादी पार्टी और दूसरे समूहों के लोग भी आए और दूसरों को हिंसा के लिए उकसाया।” रिजिजू ने कहा कि पुलिस ने तब कार्रवाई की जब प्रदर्शनकारी जबरदस्ती संसद की ओर बढ़ने लगे। उन्होंने कहा “दिल्ली प्रशासन ने प्रदर्शन के दौरान एक भी लाठी नहीं चलाई। जब वे जबरदस्ती संसद की ओर बढ़े तभी उन्हें रोका गया। कोई मौत नहीं हुई। पुलिस की तारीफ होनी चाहिए।” खड़गे बोले-मैं विधायक बना था तब अमित शाह बच्चे थे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कहा कि जब मैं पहली बार विधायक बना था तब अमित शाह बच्चे थे और आज हमें देशभक्ति सिखा रहे हैं। अमित शाह अक्सर सोनिया गांधी और गांधी परिवार की आलोचना करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि BJP धर्म विरोधी हैं क्योंकि जब मैं उत्तराखंड गया तो दो दिन बाद मंच का शुद्धिकरण किया गया। यह शुद्धिकरण रामलीला मैदान में किया गया था जहां खड़गे ने 8 अगस्त को भाषण दिया था। उन्होंने यह बात दक्षिण गोवा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा। ट्रम्प बोले-भारतीय चुनाव आयुक्त ने अमेरिकी व्यवस्था पर सवाल उठाए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को भारत की चुनाव व्यवस्था का हवाला देते हुए ‘सेव अमेरिका एक्ट’ को पास कराने की अपील की है। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट में लिखा- इस महीने की शुरुआत में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हमारे प्रशासन से पूछा था कि अमेरिका में वैध फोटो ID के बिना चुनाव कैसे हो सकते हैं ? ट्रम्प ने आगे कहा- हमें अब सेव अमेरिका एक्ट पास करना होगा। ट्रम्प ने अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया को और सख्त बनाने पर जोर दिया। उनका कहना है कि इससे अमेरिकी चुनावों की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ेगी। कॉकरोच पार्टी वर्कर के पिता की मौत का मामला8 गिरफ्तार कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नेता आशुतोष रांका ने दावा किया कि पार्टी कार्यकर्ता शेख अब्दुल हफीज के पिता की मौत BJP कार्यकर्ताओं की पिटाई के बाद हुई। CJP टीम ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में उनके परिवार से मुलाकात की। घर-थाने-अस्पताल में पानी भरा उत्तर भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश जारी है। मौसम विभाग ने राजस्थान-दिल्ली समेत 14 राज्यों में मंगलवार को तेज बारिश की चेतावनी दी है। बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन आज आगे बढ़ सकता है। यूपी के 25 शहरों में मंगलवार सुबह से बारिश हो रही है। कई शहरों में सड़कों-अस्पतालों में पानी भर गया। कारें-बाइकें डूब गईं। कानपुर-उन्नाव में 500 से ज्यादा घरों में और प्रतापगढ़ में थाने में पानी भर गया।