Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
16-Aug-2026

अवैध शराब की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव 3 जवान घायल वंदे मातरम्’ के अपमान पर भड़की भाजपा मशाल यात्रा निकालकर जताया विरोध रानी अवंती बाई की जयंती पर निकली वाहन रैली सावन में गूंजे भोले के जयकारे 15 किमी निकली कावड़ यात्रा सावन में खेड़ापति मंदिर में गूंजे रामायण के पाठ पड़ोसी जिले पांढुर्णा के पीपला में शनिवार देर रात अवैध शराब बिक्री की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया। जांच के दौरान उपजे विवाद के बाद भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया जिसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। उपद्रवियों ने पुलिस के वाहन को भी निशाना बनाते हुए उसके कांच हेडलाइट और बोनट को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीपला इलाके में देर रात अवैध रूप से शराब बेचे जाने की सूचना मिली थी। शिकायत की तस्दीक करने के लिए पुलिस की पेट्रोलिंग टीम एक निजी वाहन से मौके पर पहुंची थी। पुलिसकर्मी जब मौके पर जांच-पड़ताल कर रहे थे तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने विरोध करते हुए बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर भेजा गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उपद्रवियों को खदेड़ा और रात में ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल की। वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भाजपा ने रविवार को शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के नेतृत्व में निकली मशाल यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और राष्ट्रभक्त नागरिक शामिल हुए। हाथों में मशाल लेकर कार्यकर्ताओं ने ‘वंदे मातरम् का ये अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देश की राष्ट्रभावना स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। इसका अपमान करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का अपमान है। उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से आत्ममंथन कर देशवासियों से माफी मांगने की मांग की। चारफाटक रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार को एक लापरवाह ऑटो चालक की हरकत से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ट्रेन के संचालन से पहले रेलवे फाटक बंद किया गया था। इसी दौरान ऑटो चालक ने बंद फाटक को पार करने की कोशिश की और तेज टक्कर मार दी जिससे रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। टक्कर के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और क्षतिग्रस्त फाटक को हटाकर एक ओर किया गया। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने सुधार कार्य शुरू किया। मरम्मत के दौरान चार फाटकों में से एक ओर का मार्ग बंद रखा गया। चौरई में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जन्म जयंती पर भव्य आयोजन हुआ। समाजजनों ने मोटरसाइकिल और चारपहिया वाहनों की रैली निकालकर वीरांगना को नमन किया।ओबीसी महासभा के अध्यक्ष विपिन वर्मा ने छिंदवाड़ा में रानी अवंती बाई की प्रतिमा व शहीद स्मारक के लिए स्थान उपलब्ध कराने की मांग की। रैली में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन और युवा शामिल हुए। छिंदवाड़ा में ग्राम नैर स्थित सत्य चंडी देवी मंदिर से पातालेश्वर धाम तक 15 किलोमीटर लंबी कावड़ यात्रा निकाली गई। हजारो शिवभक्तों ने यात्रा में हिस्सा लिया जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी शामिल रही। सुबह 8 बजे शुरू हुई यात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत कर प्रसाद और भंडारे आयोजित किए गए। आयोजक अश्वनी रघुवंशी ने बताया कि यह यात्रा का चौथा वर्ष है और इसका उद्देश्य देश व समाज की सुख-समृद्धि की कामना करना है। शहर के परासिया रोड स्थित खेड़ापति मंदिर में श्रावण मास के अवसर पर वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती रानू डेहरिया द्वारा रामायण पाठ एवं हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन हुआ। महिलाओं ने सावन गीतों के साथ झूला झूलकर आनंद लिया और अच्छी बारिश की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। आजादी के जश्न में महिलाओं ने खेला बचपन दिया ‘स्कूल चले हम’ का संदेश हैप्पी किटी की महिलाओं ने आजादी का पर्व अनोखे अंदाज में मनाया। महिलाओं ने टीपू गेंद खो-खो तू चोर-मैं सिपाही सहित पारंपरिक खेल खेलकर बचपन की यादें ताजा कीं। कार्यक्रम के जरिए बच्चों को मोबाइल से दूर कर पारंपरिक खेलों से जोड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। करीब 20 वर्षों से सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी हैप्पी किटी की सदस्याओं ने देशभक्ति के साथ टीम भावना और आपसी सहयोग का संदेश भी दिया। ईद मिलादुन्नबी को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट कोतवाली में हुई बैठक ईद मिलादुन्नबी के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर कोतवाली थाने में पुलिस और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जुलूस दोपहर ढाई बजे निकाला जाएगा जबकि सुबह ईद मिलादुन्नबी ग्राउंड में तकरीर होगी। शहर में जगह-जगह लंगर और विशेष सजावट की जाएगी। कोतवाली टीआई आशीष धुर्वे ने कहा कि शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए गाइडलाइन जारी की गई है जिसका पालन अनिवार्य होगा। आयोजन को लेकर एक और समीक्षा बैठक की जाएगी।