Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
12-Aug-2026

मां के गहने बने बेटी के महंगे शौक का सहारा दोस्तों संग रची चोरी की साजिश जादू-टोने के शक में युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या गांव में मचा हड़कंप अल्टीमेटम के बाद भी नहीं हटा कबाड़ निगम ने जब्त की 3 ट्रॉली सामान रक्षाबंधन से पहले पुलिस का तोहफा 501 गुम मोबाइल लौटाए तिरंगों से सजा शहर पुलिस ने निकाली विशाल रैली पांढुर्णा के मारुड गांव में मां के गहने चोरी होने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। 19 वर्षीय बेटी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर घर में रखे असली सोने के जेवर बैंक में गिरवी रखकर 2 लाख 90 हजार रुपए का लोन ले लिया। इसके बाद चोरी का शक न हो इसलिए अलमारी में नकली गहने रख दिए। पुलिस जांच में परिवार के सदस्यों से पूछताछ के दौरान बेटी की करतूत सामने आई। पुलिस के अनुसार युवती को महंगे कपड़े मोबाइल और मेकअप का शौक था इन्हीं जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने यह साजिश रची। पुलिस ने युवती सहित उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। हर्रई थाना क्षेत्र के ग्राम सुरलाखापा में जादू-टोने के शक में 23 वर्षीय युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अमरवाड़ा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। सार्वजनिक सड़क पर अतिक्रमण कर कबाड़ फैलाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। वार्ड क्रमांक 8 के ऊंटखाना रोड स्थित नूरी मस्जिद के पास कबाड़ी द्वारा सड़क के दोनों ओर कबाड़ फैलाकर आवागमन बाधित किया जा रहा था।निगम की टीम ने एक दिन पहले मौके पर पहुंचकर कबाड़ हटाने की हिदायत देते हुए समय-सीमा तय की थी। अल्टीमेटम के बाद भी सड़क पूरी तरह खाली नहीं होने पर अतिक्रमण अधिकारी सागर बोरकर के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 ट्रॉली कबाड़ जब्त कर निगम के निर्धारित डिपो में पहुंचाया। कार्रवाई के बाद सड़क से अतिक्रमण हट गया और लोगों का आवागमन सुचारू हो गया। रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने 501 लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। जिला साइबर सेल ने तकनीकी विश्लेषण के जरिए अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 501 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे गए। लंबे समय बाद मोबाइल वापस मिलने पर लोगों में खुशी नजर आई। मोबाइल पाने वालों में कई बहनें भी शामिल रहीं जिससे रक्षाबंधन से पहले पुलिस की यह पहल उनके लिए खास सौगात बन गई।एसपी अजय पांडेय के निर्देश और एएसपी आशीष खरे के मार्गदर्शन में साइबर सेल की टीम ने यह कार्रवाई की। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिला पुलिस बल द्वारा बुधवार को शहर में विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। पुलिस परेड ग्राउंड से शुरू हुई रैली बस स्टैंड चौराहा जेल तिराहा फवारा चौक ईएलसी चौक और नागपुर रोड होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंचकर समाप्त हुई।रैली का नेतृत्व डीआईजी राकेश सिंह कलेक्टर हरेंद्र नारायण सिंह और एसपी अजय पांडेय ने किया। पुलिस अधिकारियों-जवानों के साथ राजस्व अधिकारी स्कूली विद्यार्थी एनसीसी स्काउट-गाइड और मीडिया प्रतिनिधि शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर प्रतिभागियों ने राष्ट्रप्रेम एकता और अखंडता का संदेश दिया। योजनाओं का लाभ समय पर दिलाएं लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर पांढुर्ना कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में बुधवार को समय-सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में योजनाओं की प्रगति लंबित प्रकरणों और जनहित कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।कलेक्टर ने पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने आबादी भूमि के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण जर्जर सड़कों व पुलिया निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा वन ग्रामों में खाद-बीज एवं सहायता प्रकरणों का निराकरण करने को कहा। खनिज विभाग को बग्गू-बिच्छू क्षेत्र में रेत उत्खनन की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। डीएलसीसी बैठक में 8136 करोड़ की वार्षिक ऋण योजना की समीक्षा जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक ऋण योजना और विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने बैंक अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों के ऋण प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने और अनावश्यक दस्तावेजों की मांग से बचने के निर्देश दिए। जिले के लिए 8136.77 करोड़ रुपये का वार्षिक ऋण लक्ष्य निर्धारित है जिसके विरुद्ध 30 जून तक 3540.11 करोड़ रुपये यानी 44 प्रतिशत ऋण वितरित किया जा चुका है। एमएसएमई क्षेत्र में 51 प्रतिशत और कृषि क्षेत्र में 42 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज हुई। बैठक में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण तथा बड़े ऋण प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए गए। स्मार्ट मीटर के भारी बिल का विरोध किसानों ने सौंपा ज्ञापन खेतों में लगे स्मार्ट मीटर से बिजली बिल की वसूली बंद करने सहित अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर चंदनगांव खजरी कुकड़ाजगत सोमाढाना जामुनझिरी इमलीखेड़ा थूनियाभांड और सर्रा क्षेत्र के किसानों ने कनिष्ठ अभियंता कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।किसानों ने कहा कि पंपों पर स्मार्ट मीटर लगाकर भारी-भरकम बिजली बिल वसूले जा रहे हैं। किसानों ने शासन की किसान पंप योजना के तहत ₹100 प्रति एचपी प्रतिमाह की दर से बिजली बिल का लाभ देने और पुराने कनेक्शनों पर नए मीटर की सिक्योरिटी राशि वसूलना बंद करने की मांग की। मौत के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग ओबीसी महासभा ने सौंपा ज्ञापन चौरई थाना क्षेत्र में 21 जुलाई को हुई सरिता वर्मा की मौत का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। ओबीसी महासभा ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।महासभा का आरोप है कि पीड़ित परिवार द्वारा शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक ससुराल पक्ष से पूछताछ नहीं की गई और जांच में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। महासभा ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की