15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट इंडियन मुजाहिदीन-अल कायदा समेत 19 आतंकियों के पोस्टर जारी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के आयोजन से पहले आतंकवादी खतरों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने पूरी राजधानी में हाई अलर्ट जारी किया है. एहतियात के तौर पर पुलिस ने शहर के प्रमुख स्थलों सार्वजनिक स्थानों और व्यस्त बाजारों में 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों के पोस्टर लगाए हैं. दिल्ली पुलिस की ओर से जारी इन पोस्टरों में इंडियन मुजाहिदीन अल-कायदा और अलग-अलग खालिस्तानी आतंकी संगठनों से जुड़े खतरनाक संदिग्धों की तस्वीरें और डिटेल्स शामिल हैं.पोस्टरों में इंडियन मुजाहिदीन के रियाज भटकल और शबांदरी मोहम्मद इकबाल उर्फ इकबाल भटकल अल-कायदा से जुड़े मोहम्मद शर्जील अख्तर अबू सुफियान और सैयद मोहम्मद अर्शियान दिखाई दे रहे हैं. सांसद सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे मोदी-शाह पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेता सोमवार को NCP (शरद गुट) सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी के रिसेप्शन में पहुंचे। इस दौरान शाह और मोदी NCP (शरद गुट) प्रमुख शरद पवार के साथ बैठे दिखे। कार्यक्रम में सोनिया राहुल प्रियंका गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने इससे कुछ घंटे पहले ही शरद पवार की पार्टी के 8 सांसदों के साथ मुलाकात भी की। मोदी और पवार की साथ बैठे फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इससे पहले 22 जुलाई को शरद पवार और सुप्रिया सुले ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। रिजिजू बोले- शाह जवाब देने को तैयार राहुल भागें नहीं संसद में अमित शाह के बयान को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच टकराव जारी है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को कहा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी कई दिनों से गृह मंत्री से जवाब मांग रहे थे। अब जब वे जवाब देने के लिए तैयार हैं तो राहुल गांधी को भागना नहीं चाहिए। विपक्षी सांसद 20 जुलाई को दिल्ली में छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस एक्शन को लेकर अमित शाह से जवाब मांग रहे हैं। सरकार ने सोमवार को संसद में कहा था कि शाह इस मुद्दे पर सदन में जवाब देने के लिए तैयार हैं। पुणे में 4 साल की बच्ची पर कुत्तों का हमला पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा टांके लगे हुए हैं। घटना चिखली इलाके में रविवार दोपहर की है। बच्ची के पिता गिरधर मिश्रा के मुताबिक बच्ची पास के पेड़ से कुछ पत्तियां लेने के लिए घर से बाहर निकली थी। पेड़ के पास पहुंचते ही कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि कुत्तों के झुंड ने करीब 43 सेकेंड तक बच्ची को काटा। उसके हाथों और जांघों पर चोटें आई हैं। बच्ची की चीख सुनकर स्थानीय लोग उसे बचाने के लिए पहुंचे और कुत्तों को वहां से भगाया। घटना का CCTV फुटेज मंगलवार को सामने आया है। MP में बारिश भोपाल में 1000 घरों में पानी भरा मध्य प्रदेश राजस्थान उत्तराखंड उत्तर प्रदेश हिमाचल और छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। भोपाल में दो दिन से बारिश जारी है। यहां 24 घंटे में 7 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। स्कूलों में दो दिन की छुट्टी कर दी गई। शहर में 1000 से ज्यादा घरों के आसपास 5 फीट तक पानी भर गया।